Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से काले बादल, कई इलाकों में बारिश:सरोजनीनगर-रहीमाबाद में बरसा पानी, आज गरज-चमक का अलर्ट

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हैं और हल्की हवा चल रही है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक गोमतीनगर, चिनहट, हजरतगंज, हुसैनगंज और चौक समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। बुधवार सुबह भी राजधानी के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। सरोजनीनगर, रहीमाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई दौर में बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.4°C रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3.3°C कम रहा। दिनभर आर्द्रता 80 से 94% के बीच रही। मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। मौसम की 4 तस्वीरें देखिए… सोमवार को 11.7 मिमी बारिश हुई रिकॉर्ड सोमवार को 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि सामान्य बारिश 4 मिमी है। यानी सामान्य से 193% ज्यादा पानी बरसा। शाम करीब 5 बजे गोमतीनगर, चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी और हजरतगंज समेत कई इलाकों में घने बादल छा गए। करीब 30 मिनट बाद तेज बारिश शुरू हुई और करीब डेढ़ घंटे तक जारी रही। मानसून में 6 फीसदी कम बरसात मानसून में अभी तक 450.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 478.1 मिलीमीटर है। इस दौरान सामान्य से 6 फीसदी कम बरसात हुई है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 72 फीसदी दर्ज किए गए हैं। अगले 24 घंटे एक्टिव रहेगा मानसून मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के असर से अगले 24 घंटे में दक्षिण-पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 2 दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाएं चलने से बारिश की रफ्तार धीरे-धीरे कम होने लगेगी। मानसून को देखते हुए अलर्ट बेचारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेंदुए ने सिपाही की मां को मार डाला:मुरादाबाद में खेत में काम करते समय गर्दन दबोची, महिलाओं ने पत्थर-दराती मारकर भगाया
    Next Article
    'टीम भावना और अनुशासन से मिलेगी जीत':बरेली में NCC कैडेट्स से ADG बोले-बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुटता जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment