Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'टीम भावना और अनुशासन से मिलेगी जीत':बरेली में NCC कैडेट्स से ADG बोले-बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुटता जरूरी

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक (ADG) मेजर जनरल गौरव गौतम, VSM मंगलवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने थल सेना कैंप की तैयारियों का जायजा लिया और कैडेट्स से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रतिभा जरूरी है, लेकिन किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम भावना, अनुशासन और एकजुटता सबसे ज्यादा जरूरी है। क्षेत्र और गुटबाजी भूलकर एक टीम बनें मेहता द्वार स्थित सलारिया ऑडिटोरियम में कैडेट्स से बातचीत के दौरान मेजर जनरल ने कहा कि उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट को देश में नंबर-1 बनाने के लिए सभी को एक टीम की तरह काम करना होगा। कैडेट गाजियाबाद, अलीगढ़ या पूर्वी-पश्चिमी यूपी के किसी भी जिले से हों, उन्हें क्षेत्रीय पहचान और आपसी गुटबाजी से ऊपर उठकर 'एक टीम, एक लक्ष्य' के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी डायरेक्टरेट की जीत कुछ चुनिंदा कैडेट्स के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत से तय होगी। सभी कैडेट एक-दूसरे की मदद करें और अपनी कमियों को दूर करते हुए खूबियों को बेहतर बनाएं। 31 अगस्त से दिल्ली में प्रतियोगिता मेजर जनरल गौरव गौतम ने कैडेट्स से उनकी तैयारियों और समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। यूपी डायरेक्टरेट की टीम में कैप्टन बीनम सक्सेना, जीसीआई मोनिका शर्मा और 40 चयनित कैडेट शामिल हैं। यह टीम 31 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय थल सेना कैंप में हिस्सा लेगी। कैंप में देशभर के चुनिंदा एनसीसी कैडेट अपनी निशानेबाजी, सैन्य प्रशिक्षण और अन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। कैडेट काजल के घर पहुंचे, पढ़ाई जारी रखने के लिए समझाया कैडेट्स से मुलाकात के बाद मेजर जनरल गौरव गौतम संजय नगर स्थित बरेली कॉलेज की कैडेट काजल यादव के घर भी पहुंचे। पिछली मुलाकात में काजल ने उन्हें बताया था कि परिवार में उसकी उच्च शिक्षा को लेकर सहमति नहीं थी और शादी का दबाव बनाया जा रहा था। मेजर जनरल ने काजल के माता-पिता से बात कर बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने काजल को सैन्य सेवा में अफसर बनने की दिशा में मेहनत करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अमित उनियाल, कर्नल एस.एस. बिष्ट, कर्नल होशियार सिंह, कर्नल संजय नायर, कर्नल ललित और डॉ. अंचल अहेरी समेत एनसीसी के कई अधिकारी मौजूद रहे। कैडेट्स ने यूपी डायरेक्टरेट को देश में प्रथम स्थान दिलाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से काले बादल, कई इलाकों में बारिश:सरोजनीनगर-रहीमाबाद में बरसा पानी, आज गरज-चमक का अलर्ट
    Next Article
    बारावफात पर रोशनी से जगमग हुआ बरेली:गलियां दुल्हन की तरह सजीं, 10 तस्वीरों में देखिए जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment