Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से निकली तेज धूप, उमस:27 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून, इस सीजन 36 फीसदी कम हुई बरसात

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रविवार को सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज धूप निकली है। दिन में उमसभरी गर्मी का असर बना रहेगा। कई बार बादल छाए रहने के साथ में हल्की बारिश की भी संभावना है। लखनऊ में इस मानसून अब तक सामान्य से 36 फीसदी कम बरसात हुई है। 25 जुलाई तक सामान्य बरसात का औसत करीब 260 मिलीमीटर है, लेकिन बारिश 197.6 मिमी हुई है। अब मानसून 27 जुलाई यानी कल से एक बार फिर एक्टिव होगा। आज रविवार के तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। कुछ इलाकों में मध्यम तो कहीं भारी बारिश होगी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की मुख्य हवाएं राजस्थान और मध्य भारत की तरफ खिसक गई थीं, जिससे यूपी में बारिश की गतिविधियां थम सी गई थीं। हालांकि, अब बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के पास हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश की तरफ लौटेंगी। 26 जुलाई तक प्रदेश में मानसून की सुस्ती बनी रहेगी और केवल सीमित इलाकों में ही हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 27 जुलाई से बारिश का दायरा बढ़ेगा और पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो जाएंगी आने वाले दिनों में लखनऊ समेत कई कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिन का संभावित मौसम
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अलीगंज अग्निकांड:ध्वस्तीकरण के बाद अब मलबा हटाने का काम शुरू, मशीनों के साथ टीम मौके पर
    Next Article
    मुरादाबाद के हिस्ट्रीशीटर की हत्या में पत्नी पर केस:अमरोहा में प्रेमी संग साजिश का आरोप, पत्नी हिरासत में; पुलिस खुलासे के करीब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment