Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हवाओं ने लुढ़काया पारा, आज बूंदाबांदी के आसार:पिछले 10 सालों में इन दिनों सबसे गर्म दिन इस साल, रात से चल रही हवा

    11 hours ago

    1

    0

    हवाओं ने एक बार फिर तापमान लुढ़का दिया है लेकिन ठंड नहीं है। बुधवार सुबह का तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन में बूंदाबांदी हो सकती है। रात से ही हवा चल रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। ठंड का असर नहीं है। देखें 10 सालों में 17 फरवरी को तापमान की स्थिति… बुधवार को मौसम की स्थिति बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा। हल्की हवा चल रही है लेकिन ठंड नहीं है। सुबह का तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी में अब तक सबसे गर्म दिन 16 फरवरी ही रहा है। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जोकि अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास रह गया है। अधिकांश लोगों ने अपनी जैकेट और स्वेटर फिर से अलमारी में रखना शुरू कर दिए हैं। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिनभर हवा चलेगी। इस बीच एक या दो बार बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है लेकिन इसके बाद 21 फरवरी से एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में धूप में बैठना मुश्किल होगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में घना कोहरा, विजिबिलिटी कम:जनजीवन प्रभावित, फसलों के लिए फायदेमंद सुबह सवेरे सड़कों पर धीमी दिखाई दी रफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में सीएसआई टावर लिफ्ट कांड में नया मोड़:ठेकेदार ने एलडीए पर डाली जिम्मेदारी, कहा, गिरी नहीं, सिर्फ झटके खाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment