Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सड़क किनारे खड़े होकर अखिलेश ने चाय पी:इंदिरा नगर में अचानक रोका काफिला, युवाओं में सेल्फी की होड़

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का रविवार को अलग अंदाज देखने को मिला। पार्टी कार्यालय के कार्यक्रम के बाद वे इंदिरा नगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने काफिला रुकवाकर सड़क किनारे चाय की दुकान पर रुककर चाय पी। कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रविवार शाम करीब 5:30 बजे अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय से निकलकर इंदिरा नगर स्थित एक कार्यकर्ता के आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं ने उनसे चाय पीने का आग्रह किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उन्होंने काफिला रुकवाया। युवाओं में सेल्फी की होड़ रही अखिलेश यादव पास की एक चाय की दुकान पर पहुंचे। वहीं खड़े होकर चाय की चुस्की ली। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनका हालचाल जाना। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। युवाओं ने इस दौरान जमकर सेल्फी भी ली, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा हो गया। 15 मिनट तक रुके, लोगों से किया संवाद बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव करीब 15 मिनट रुके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। अचानक हुए इस ठहराव से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई उन्हें करीब से देखने और मिलने के लिए उत्साहित नजर आया। खुर्रम नगर और अबरार नगर भी पहुंचे अखिलेश यादव खुर्रम नगर और अबरार नगर भी पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात कर ईद की बधाई दी। रास्ते में सपा कार्यकर्ता इखलाक के आग्रह पर भी उन्होंने काफिला रोककर चाय पी।स्थानीय लोगों के अनुसार, अखिलेश यादव सपा कार्यकर्ता जमील के घर भी पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेडिकल में 127 नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र:जनप्रतिनिधि बोले- समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम, ईमानदारी से करें कार्य
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में हाईवे पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार:बुलेट पर रील बनाने के आरोप में पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment