Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्कूटी शोरूम में भीषण आग लगी:फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने काबू पाया, लाखों का नुकसान; कई फीट ऊंची लपटें उठी

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बुधवार को एक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। आग सरला एंड संस ईवी स्कूटी शोरूम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल में स्थित एक बर्तन की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना सदर कैंट थाना क्षेत्र में गोला बाजार की है। दमकल की 4 गाड़ियों की मदद से ही आग को करीब डेढ़ घंटे में पूरी तरह बुझा दिया गया। आग बुझ जाने के बाद बाकी 2 गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ी। कई स्कूटी और बाइकें जल गई हैं। आग लगने के दौरान कई फीट ऊंची लपटें उठी। दोनों दुकानों में लाखों का नुकसान हुआ है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। देखिए 4 तस्वीरें… बगल की दुकान तक पहुंची आग दमकल विभाग के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को रात 8:27 बजे फायर स्टेशन हजरतगंज के वॉच रूम को सदर बाजार चौकी, कैंट के पीछे स्कूटी शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद एफएसओ के साथ फायर स्टेशन से 6 दमकल की गाड़ियां 15 मिनट के अंदर गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक टीम ने 4 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम किया। रात साढ़े 9 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात 8 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग पूरी शोरूम में फैल गई। बगल में एक बर्तन की दुकान भी चपेट में आ गई। स्कूटी शोरूम में 8 स्कूटी और 2 बाइकें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के बाद शोरूम में रखी बैटरियों में ब्लास्ट स्कूटी शोरूम सरला एंड संस के नाम पर थी। इसके मालिक विमल यादव हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शोरूम में बैटरियां भी रखी थी। आग के दौरान उनके ब्लास्ट होने की आवाज भी बाहर तक आ रही थी। 'दमकल की गाड़ियां देर से पहुंची' स्थानीय दुकानदार श्रवण अग्रवाल ने बताया कि हम लोग दुकान में बैठे हुए थे। अचानक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। इसके बाद बैटरियों के दगने की आवाज आ रही थी। दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में काफी देर लगी। वरना आग को पहले ही बुझा लिया गया होता। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग पानी की बाल्टियां लेकर जुट गए। बैटरी में शॉर्ट सर्किट की आशंका प्रारंभिक जानकारी में शोरूम की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानों में हुए नुकसान का आकलन किए जाने की जानकारी नहीं दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली काट दी गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को घटनास्थल से दूर रहने और भीड़ हटाने की अपील कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची 6 दमकल की गाड़ियां CFO अंकुश मित्तल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। सूचना मिलने के 15 मिनट के भीतर गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। 4 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझ जाने के बाद बाकी गाड़ियों की जरूरत नहीं पड़ी। टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग को अन्य दुकानों तक नहीं पहुंचने दिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ……………………. ये खबर भी पढ़िए- मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर STF लखनऊ रवाना:नागपुर कोर्ट से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली; मददगार आमिर भी गिरफ्तार यूपी STF को नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। STF बुधवार शाम को कार से तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। पहले श्रद्धा दुबे को फ्लाइट से लाने की तैयारी थी, लेकिन लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं थी। इसलिए प्लान में बदलाव किया गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयर शो के लिए ट्रैफिक प्लान- राजघाट पुल बंद:काशी में रिंग रोड से गुजरेंगे भारी वाहन, नमो घाट पर आज से ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 22 अक्टूबर- आपके काम की खबर:भूमि अधिकार आंदोलन का उत्तर प्रदेश सम्मेलन, लामार्टिनियर फुटबाल लीग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment