Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सील होगी गुरुनानक मार्केट की दुकानें:नगर निगम ने जारी किया अंतिम नोटिस, केजीएमयू से होगी सबसे बड़ी वसूली

    6 hours ago

    1

    0

    चारबाग स्थित गुरुनानक मार्केट की दुकानों पर नगर निगम बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। यहां के 252 दुकानदारों पर करीब 4.27 करोड़ रुपए का रेंट 2017 से बकाया है। वहीं, नगर निगम की तरफ से केजीएमयू से अब तक की इस साल की सबसे बड़ी वसूली की जाने की तैयारी है। इससे कुल 46 करोड़ रुपए का टैक्स नगर निगम को एक साथ मिलेंगे। दूसरे को दुकान देने पर होगी सीलिंग गुरुनानक मार्केट का रेंट 2017 से बकाया है। अब दुकानदारों को अंतिम नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर बकाया रेंट जमा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई होगी। रेंट विभाग के अफसरों का कहना कि इनमें कुछ लोग ऐसे भी चिह्नित किए गए हैं, जो नगर निगम से ली गई दुकानों को दूसरों को किराये पर देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं। इनके खिलाफ सीलिंग से लेकर बेदखली तक की कार्रवाई की जाएगी। 44 का आवंटन हो चुका है निरस्त गुरुनानक मार्केट नगर निगम की रेंटेड प्रॉपर्टी है। इसलिए इसका हाउस टैक्स नहीं आता है। इसके बावजूद दुकानदार रेंट जमा नहीं कर रहे हैं। नगर निगम टीम को मार्केट में नक्शे से विपरीत अवैध निर्माण भी मिले हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 4 मार्च, 2023 को गुरुनानक मार्केट के 44 किरायेदारों का आवंटन नगर निगम ने निरस्त कर दिया था। इन्होंने किराए पर लिए मकानों में होटल, गेस्ट हाउस, मॉडल शॉप और गोदाम खोल रखे थे। केजीएमयू की 60 बिल्डिंग से 46 करोड़ की वसूली नगर निगम की तरफ से केजीएमयू का हाउस टैक्स कलेक्शन अपने अंतिम चरण में है। पहले विश्वविद्यालय की केवल 17 इमारतों का ही कर निर्धारण किया गया था। इसके बाद दोबारा से सर्वे किया गया। इसमें विश्वविद्यालय की 60 बिल्डिंग को चिन्हित किया गया। इसपर विश्वविद्यालय ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि कर निर्धारण अत्यधिक है और सभी भवनों का सही विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। आपत्ति के बाद नगर निगम के टैक्स विभाग के अधिकारियों और केजीएमयू के इंजीनियरों की संयुक्त टीम गठित की गई। इसमें 17 से बढ़कर 60 बिल्डिंग सामने आई। इनमें एकेडमिक बिल्डिंग, रेजिडेंशियल कैंपस और एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक शामिल हैं। नगर निगम की तरफ से इसमें केजीएमयू प्रशासन को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोएब हत्याकांड खुलासे के लिए पुलिस को चाहिए और समय:सीनियर एडवोकेट बोले- यह कानून व्यवस्था पर सवाल, पर जल्दबाजी ठीक नहीं
    Next Article
    लोहा कारोबारी के घर से 39 लाख की चोरी:पुलिस अफसर के पैर पकड़े, बोले- मेरा माल वापस करा दो; पत्नी का इलाज कराने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment