Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सिलेंडर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी:बोले- कंपनी ने कुछ एजेंसियों तक सीमित किया, खर्च चलाना मुश्किल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अमौसी इंडियन ऑयल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बुधवार को दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी रही। ट्रांसपोर्टरों ने ट्रक खड़े रखे और सिलेंडरों की उठान नहीं की। इससे लखनऊ की सभी 80 इंडेन गैस एजेंसियों और बाराबंकी की कुछ एजेंसियों पर सप्लाई रुक गई। ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक, 2023 में इंडियन ऑयल ने 192 गैस एजेंसियों तक सिलेंडर पहुंचाने का काम देने का वादा किया था। बाद में काम घटाकर कुछ एजेंसियों तक समीति कर दिया गया। इससे कमाई घटी और खर्च निकालना मुश्किल हो गया। कई शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हुआ। कई जिलों तक सिलेंडर पहुंचाने का किया था वादा ट्रांसपोर्टर अतुल यादव और योगेश सिंह ने बताया कि 2023 में टेंडर के दौरान इंडियन ऑयल ने लखनऊ समेत बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और सीतापुर की कुल 192 गैस एजेंसियों तक सिलेंडर पहुंचाने का काम देने का वादा किया था। उनके मुताबिक, इस काम के लिए ट्रांसपोर्टरों ने बैंक से लोन लेकर करीब 206 ट्रक खरीदे थे। टेंडर के समय हर गाड़ी को करीब 2.45 लाख रुपए प्रतिमाह का काम मिलने की बात कही गई थी। 80 से 90 हजार रुपए रह गई कमाई ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि करीब एक साल पहले 192 एजेंसियों के बजाय काम बाराबंकी की कुछ एजेंसियों और लखनऊ की 80 एजेंसियों तक सीमित कर दिया गया। इससे उनकी मासिक कमाई घटकर 80 से 90 हजार रुपए रह गई। उन्होंने बताया कि ट्रकों की किस्त, चालकों का वेतन, डीजल और सिलेंडरों की लोडिंग-अनलोडिंग का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। इस बारे में अधिकारियों को कई बार पत्र दिए और पहले भी हड़ताल की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों ने की बातचीत की कोशिश ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक, बुधवार को कंपनी के कुछ अधिकारियों ने बातचीत की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक सभी 192 एजेंसियों तक सिलेंडर पहुंचाने का काम नहीं दिया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। बुधवार को भी सभी ट्रक प्लांट के बाहर खड़े रहे और सिलेंडरों की उठान नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेल, आटा–दाल और चावल लेकर पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता:भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर कसा तंज, कहा– 12 वर्षों में सिलेंडर 128% महंगा हुआ
    Next Article
    PET देने अलीगढ़ आया कानपुर देहात का युवक लापता:आखिरी बार पिता से हुई थी बात; फोन उठाने वाले ने बताया-उल्टी कर रहा है, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment