Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेल, आटा–दाल और चावल लेकर पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता:भाजपा सरकार पर महंगाई को लेकर कसा तंज, कहा– 12 वर्षों में सिलेंडर 128% महंगा हुआ

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया विभाग की वाइस चेयरमैन प्रियंका गुप्ता बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में तेल, आटा, चावल और दाल लेकर पहुंची। दावा किया कि महंगाई से आम जनता त्राहि–त्राहि कर रही है। आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में रसोई गैस 128 प्रतिशत महंगी हो गई है। पहले साल में 12 सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर मिलते थे, अब सिर्फ 4 मिल रहे। महंगी चीनी ने त्यौहार की मिठास फीकी की महिलाओं का रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 7.74 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि बाजार में चीनी 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। दीपावली जैसे त्योहार पर आम आदमी के लिए चीनी की मिठास फीकी पड़ गई है। भाजपा की एक पूर्व मंत्री का जुमला था कि ‘बटन दबाओ, चीनी 13 रुपए किलो पाओ’, लेकिन वे खुद नौ-दो-ग्यारह हो गईं। जबकि यूपीए सरकार के समय सरकारी राशन की दुकान पर चीनी 13 रुपए प्रति किलो उपलब्ध थी। महिलाएं अब भाजपा के जुमलों में नहीं आने वालीं प्रियंका गुप्ता बुधवार को मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया, लेकिन चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज, दूध, दालें (200 रुपये प्रति किलो से ऊपर), सरसों तेल, रिफाइंड ऑयल और यहां तक कि नमक जैसी जरूरी वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। दावा किया कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं अब भाजपा के जुमलों में नहीं आने वालीं। महंगाई और रसोई के बिगड़ते बजट को लेकर आधी आबादी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को आतुर है और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश बोले- वोटर लिस्ट में नाम रहेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा:एक भी वोट कटने न पाए, घर-घर जाकर मतदाता सूची की निगरानी करें पीडीए प्रहरी
    Next Article
    लखनऊ में सिलेंडर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी:बोले- कंपनी ने कुछ एजेंसियों तक सीमित किया, खर्च चलाना मुश्किल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment