Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सामान्य से 34 फीसदी कम बरसात:सुबह से निकली तेज धूप बढ़ाएगी उमस, 27 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज चटक धूप निकली है। इससे उमस बढ़ेगी। दिन में मौसम विभाग की तरफ से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादलों की गरज चमक के साथ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, लखनऊ में अभी तक मानसून के दौरान सामान्य से 34 फीसदी कम बरसात हुई है। अभी तक मानसून में करीब 260 मिलीमीटर सामान्य बरसात का औसत है, लेकिन सिर्फ 197.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिन में कोई बरसात नहीं हुई। देर रात तक बारिश होती रही। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.1 फीसदी कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 73 फीसदी रहा लखनऊ समेत यूपी में 27 जुलाई से झमाझम बारिश लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 27 जुलाई से मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। इसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मानसून की मुख्य हवाएं राजस्थान और मध्य भारत की तरफ खिसक गई थीं, जिससे यूपी में बारिश की गतिविधियां थम सी गई थीं। हालांकि, अब बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के पास हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके असर से मानसून की हवाएं 27 जुलाई से एक बार फिर उत्तर प्रदेश की तरफ लौटेंगी। 26 जुलाई तक प्रदेश में मानसून की सुस्ती बनी रहेगी और केवल सीमित इलाकों में ही हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की उम्मीद है। 27 जुलाई से बारिश का दायरा बढ़ेगा और पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो जाएंगी आने वाले दिनों में लखनऊ समेत कई कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। 5 दिन के दौरान संभावित मौसम 25 जुलाई हल्की बूंदाबांदी अधिकतम 34°C, न्यूनतम 26°C 26 जुलाई हल्की बारिश या छिटपुट बौछारें अधिकतम 34°C, न्यूनतम 26°C 27 जुलाई गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश अधिकतम 33°C, न्यूनतम 24°C 28 जुलाई बिजली कड़कने के साथ मध्यम बारिश अधिकतम 32°C, न्यूनतम 23°C 29 जुलाई हल्की बारिश अधिकतम 33°C, न्यूनतम 24°C
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट गैंगरेप के आरोपी 64 घंटे बाद भी फरार:3 जिलों की एसओजी कर रही तलाश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    Next Article
    संभल में 31 अगस्त तक धारा 163 लागू:कांवड़ यात्रा के लिए 85 मजिस्ट्रेट तैनात, डीएम-एसपी ने तैयारियों की समीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment