Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट गैंगरेप के आरोपी 64 घंटे बाद भी फरार:3 जिलों की एसओजी कर रही तलाश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    7 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र से सटी देवांगना घाटी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में घटना के 64 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। चित्रकूट, बांदा और प्रयागराज की एसओजी समेत पुलिस की पांच टीमें तीनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान लगभग हो चुकी है, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी। जांच के दौरान पुलिस ने चरवाहों समेत कई लोगों से पूछताछ की है। आरोपियों की गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल सर्विलांस की मदद ली जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी इलाके की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह परिचित हैं और पहले भी इस मार्ग से आते-जाते रहे हैं। वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल घटना बुधवार शाम करीब चार बजे धार्मिक पर्यटन स्थल देवांगना घाटी के पास हुई थी। यह मार्ग हवाई पट्टी, सर्किट हाउस, वीआईपी रोड और बांके सिद्ध मंदिर को जोड़ता है, जहां नियमित पीआरवी गश्त का दावा किया जाता है। हालांकि पीड़िता और उसके नाबालिग साथी के अनुसार, करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान वहां कोई पुलिस वाहन नहीं पहुंचा। युवक ने राहगीरों से भी मदद मांगी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। बाद में आरोपियों ने उसका मोबाइल लौटाया, जिसके बाद उसने यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। बाइक सवार तीन युवकों पर वारदात का आरोप पुलिस के मुताबिक, सीतापुर चौकी क्षेत्र का रहने वाला नाबालिग युवक अपनी 19 वर्षीय परिचित युवती के साथ देवांगना घाटी घूमने आया था। युवती मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि बाइक सवार तीन युवकों ने दोनों को रोक लिया। एक आरोपी ने युवक को बंधक बना लिया, जबकि दो अन्य ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय ने बताया कि पीआरवी किसी एक स्थान पर स्थायी रूप से तैनात नहीं रहती और उसका ड्यूटी प्वाइंट हर दो घंटे में बदलता है। उन्होंने कहा कि घटना के समय संबंधित पीआरवी मूवमेंट पर थी। एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पहले पेड़ और फिर खंभे से टकराया ट्रक:केबिन में फंसा ड्राइवर, स्कूटी से जा रही महिला को बचाने के चक्कर में हादसा
    Next Article
    लखनऊ में सामान्य से 34 फीसदी कम बरसात:सुबह से निकली तेज धूप बढ़ाएगी उमस, 27 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment