Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:जेवर-नकदी और लैपटॉप ले गए चोर, तीन घंटे तक दो लोगों ने खंगाला घर

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर सेक्टर-20 इलाके में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवर, नकदी और लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। परिवार गांव गया हुआ था। पड़ोसी ने ताला टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सेक्टर- 20 इंदिरा नगर निवासी सोनाक्षी जैन (35) पत्नी अंकित कुमार जैन ने बताया गुरुवार की शाम करीब 7 बजे वह अपने परिवार के साथ बच्चों की छुट्टियां मनाने बाराबंकी के रामनगर स्थित अपने गांव गनेशपुर गई थीं। किरायेदार ने फोन कर बताया कि दरवाजा खुला है अगले दिन शुक्रवार की सुबह करीब 9:12 बजे सामने रहने वाली किरायेदार ने फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है और अंदर कोई नहीं है। शक होने पर उन्होंने वीडियो कॉल पर घर के अंदर का वीडियो दिखाया, जहां सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद सोनाक्षी ने अपने पिता संजय जैन को बताया। संजय तुरंत घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक सोनाक्षी भी गांव से वापस लौट आईं। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अलमारी, बेड और कपड़े अस्त-व्यस्त पड़े थे। अलमारी के लॉकर में रखे 50 लाख के सोने-चांदी के जेवर, करीब 50 हजार रुपए नगद तथा एचपी कंपनी का लैपटॉप गायब था। चोरों ने 3 घंटे खंगाला घर, ताला तोड़कर घुसे सोनाक्षी ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में गुरुवार-शुक्रवार की बीच रात करीब 2 बजे से सुबह 5 बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसते दिखाई दिए हैं। दोनों ने आराम से घर खंगाला और फरार हो गए। इंस्पेक्टर गाज़ीपुर राजेश मौर्य ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामायण पार्क में होली मिलन समारोह, 15 महिलाएं सम्मानित:हेल्प यू ट्रस्ट ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' भावना को समर्पित किया कार्यक्रम
    Next Article
    फर्रुखाबाद में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment