Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामायण पार्क में होली मिलन समारोह, 15 महिलाएं सम्मानित:हेल्प यू ट्रस्ट ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' भावना को समर्पित किया कार्यक्रम

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित रामायण पार्क में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से होली मिलन समारोह और महिला सम्मान 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह आयोजन 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत, सर्वप्रथम भारत' की भावना को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हर्ष वर्धन ने होली को आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव तथा समावेशी विकास के लिए महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता का प्रतीक ट्रस्ट की न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल ने महिला सशक्तिकरण को समाज में परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करने से समाज में नई प्रेरणा और ऊर्जा का संचार होता है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस.के. श्रीवास्तव और कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता जिंदल ने अपने संबोधन में ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक सौहार्द और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने वाला बताया। 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया समारोह का मुख्य आकर्षण 'महिला सम्मान 2026' था, जिसमें समाज, शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, पत्रकारिता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, भगवान नृसिंह और होलिका दहन की प्रस्तुतियां दी गईं। देशभक्ति पर आधारित नाट्य मंचन और एमिटी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित नाटक, काव्य पाठ तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर सुषमा खरकवाल, विधायक जय देवी कौशल, विधायक ओ.पी श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और पवन कुमार सिंह, तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक मनोज प्रजापति बोले- मेडिकल कॉलेज बनवाने का सपना अधूरा:कहा- हमीरपुर को फोरलेन सड़कों से जोड़ा, भाजपा सरकार में दंगाई यूपी छोड़कर भाग गए
    Next Article
    लखनऊ में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी:जेवर-नकदी और लैपटॉप ले गए चोर, तीन घंटे तक दो लोगों ने खंगाला घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment