Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बच्ची की गड्ढे में डूबकर मौत:खुदे नल के गड्ढे में उतराता मिला शव, नाना के घर आई थी घूमने

    8 hours ago

    2

    0

    सीतापुर जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र में एक दो वर्षीय बच्ची की नल के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपने नाना के घर मेहमान बनकर आई थी। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। दो दिन से नाना के घर थी झुण्डीपुरवा निवासी प्रमोद की दो वर्षीय पुत्री चांदनी अपने माता-पिता के साथ तीन दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने नाना के पड़ोसी गांव आई थी। समारोह से लौटने के बाद वह पिछले दो दिनों से थानगांव थाना क्षेत्र के लोनियनपुरवा मजरे ग्वारी स्थित अपने नाना सुरेश के घर पर रुकी हुई थी। आंगन के गड्ढे में मिला शव बुधवार दोपहर बाद चांदनी काफी देर तक घर में नहीं दिखी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्ची का पता नहीं चला, तब नाना सुरेश घर के आंगन में लगे नल पर स्नान करने गए। वहां उन्होंने नल के पास बने पानी से भरे गड्ढे में बच्ची का शव उतराता हुआ देखा। घर की थी इकलौती बेटी परिजनों ने तुरंत बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चांदनी की मौत से परिवार में गहरा दुख है। इकलौती पुत्री के निधन से माता-पिता सदमे में हैं। इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सपा मजदूर सभा ने कलेक्ट्रेट घेरा:नोएडा मजदूरों पर हुई कार्रवाई पर जताई नाराजगी, 26000 प्रतिमाह वेतन देने की मांग
    Next Article
    नोएडा एयरपोर्ट से अगले महीने उड़ानें शुरू करने की तैयारी:17 शहरों के लिए घरेलू सेवा की योजना पर काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment