Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार:पीड़िताएं थाने पहुंची, बोलीं- अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार करवाते हैं

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में कैफे की आड़ में स्पा सेंटर और देहव्यापार का धंधा चल रहा था। बुधवार को कई पीड़िताएं थाने पहुंची तब पूरे रैकेट का खुलासा हुआ। इसके बाद कैफे संचालक कैफे बंद करके फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोमती नगर में ब्राउन गर्ल कैफे है। इसके संचालक राहुल उर्फ कमरू जमाल पर युवतियों को ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराने का आरोप लगा है। पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी जरूरतमंद लड़कियों को कैफे में नौकरी का लालच देता है। इसके बाद उनके अश्लील वीडियो बनाकर देह व्यापार के लिए मजबूर करता है। अब पढ़िए पीड़िता ने जो कहा… पीड़िता ने बताया वह यूपी पुलिस की तैयारी करने लखनऊ आई थी। पार्ट टाइम जॉब की तलाश में थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राहुल और कमर हयात इदरीसी नाम के युवकों से हुई। आरोप है कि दोनों ने उसे एक स्पा सेंटर में काम दिलाया। इस दौरान राहुल से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। युवक कमरे पर बुलाता था राहुल उसे अपने कमरे पर बुलाता था। एक दिन उसने उसे बीयर पिलाई और नशे की हालत में उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता का कहना है कि कुछ समय बाद राहुल उसे घूमने के लिए ले गया। जहां उसने उसका आधार कार्ड देख लिया। आधार कार्ड पर उसका नाम मोहम्मद कमरु जमाल लिखा था। हकीकत सामने आने पर वजह पूछी तो विवाद हो गया। पीड़िता ने बताया वह 2024 में जॉब की तलाश में लखनऊ आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात राहुल नाम के व्यक्ति से हुई। जिसका असल नाम कमरू जमाल है। पार्लर में जॉब दिलाने के नाम पर साथ ले जाता है जबकि वह मेंस मसाज सेंटर होता है। इस दौरान नशे में कुछ अश्लील वीडियो बना ली जाती हैं। उस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल किया जाता है। इसके बाद देव व्यापार में धकेल देते हैं। इसके दौरान कमर हयात आमिर, राहुल और अन्य लोग जिनका नाम में नहीं जानती वह लोग रेप करते हैं। अलग-अलग जिलों में ले जाकर गंदा काम करवाया जाता है। पुलिस कर रही जांच बाद में युवती को जानकारी मिली कि आरोपी के अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं और वह उनके साथ रहने लगा। फिर युवती से बातचीत करना बंद कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर बृजेश चंद तिवारी का कहना है कि पीड़िता को बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ………………………………. ये खबर भी पढ़िए… लेम्बोर्गिनी केस में यू-टर्न, घायल ने समझौता कर लिया:बोला- कारोबारी का बेटा गाड़ी नहीं चला रहा था, ड्राइवर का सरेंडर; पुलिस की जांच में शिवम आरोपी कानपुर के लेम्बोर्गिनी केस में बुधवार को यू-टर्न हुआ। पहले कथित ड्राइवर ने दोपहर में कोर्ट में सरेंडर कर दिया। फिर मुकदमा दर्ज कराने वाले मो. तौसीफ ने समझौता कर लिया। वकील के साथ वह कोर्ट पहुंचा। ड्राइवर मोहन ने कहा कि शिवम मिश्रा की गाड़ी मैं ही चला रहा था। शिवम को दौरा पड़ गया था। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो-माह की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया:सोनभद्र में सड़क हादसे में पिता की हुई मौत; स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को दी सूचना
    Next Article
    टीईटी अनिवार्यता पर अलीगढ़ में बवाल:शिक्षकों ने जयंत चौधरी का पुतला फूंका, 2027 तक परीक्षा पास करने के बयान पर आक्रोश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment