Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ससुराल आए दामाद की हत्या:लव मैरिज से नाराज ससुर-सालियों ने पीटा, सिर फटने से मौत

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बेटी की लव मैरिज से नाराज पिता ने अपने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला। दामाद किसी काम से ससुराल आया था। इस दौरान उसका ससुर और सालियों से विवाद हो गया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात आशियाना इलाके में हुई। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्णु यादव (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विष्णु ने करीब चार साल पहले लखनऊ हाईकोर्ट के वकील तीर्थनाथ सिंह की बेटी साक्षी सिंह से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। 2 तस्वीरें देखिए… दामाद को पीट-पीटकर मारा बताया गया कि आशियाना के सेक्टर-I मकान संख्या ए-1061 के रहने वाले तीर्थराज सिंह हाईकोर्ट लखनऊ में अधिवक्ता हैं। उनकी बेटी साक्षी सिंह के साथ प्रतापगढ़ के रहने वाले विष्णु यादव ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। मंगलवार शाम दामाद विष्णु अपने ससुराल आया था। यहां किसी बात को लेकर उसका ससुर और सालियों से विवाद हो गया, जिसके बाद उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा का बड़ा आरोप, आगरा में बनाए गए फर्जी वोटर:विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत
    Next Article
    प्राइमरी टीचर से 20 को जिरह करेंगे रूबी के वकील:कपसाड़ मामले की सुनवाई के दौरान जेजे बोर्ड में तलब प्राइमरी टीचर ने रखा पक्ष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment