Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सवर्ण सांसद-विधायकों की सांकेतिक अर्थी निकाली:सड़क पर उतरे 300 से ज्यादा लोग, बोले- हम संवैधानिक अछूत हैं

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सवर्ण मोर्चा संगठन से जुड़े ब्राह्मण और ठाकुर समुदाय के लोगों ने रविवार को यूजीसी (UGC) के नए नियमों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारी दोपहर 12 बजे 300 से अधिक कार्यकर्ता एकत्रित हुए। 'UGC रोलबैक' के नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में 'संवैधानिक अछूत' लिखी तख्तियां थीं। उनकी मांग थी कि सरकार यूजीसी के नियमों को पूरी तरह से खत्म करे। हालांकि, फिलहाल उन पर सुप्रीम कोर्ट ने मांग लगा रखी है। वीमेन पावर लाइन चौराहे पर आधे घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद वे बैकुंठ धाम श्मशान घाट की ओर बढ़ने लगे। सड़क पर अचानक भीड़ उतरने से लंबा जाम लग गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण सांसदों और विधायकों की सांकेतिक शव यात्रा निकाली। ‘मुर्दा है भाई मुर्दा है, नेता हमारा मुर्दा है’ के नारे लगाए। बैकुंठ धाम पहुंचकर प्रदर्शनकारी धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अवसर बंद किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक यूजीसी का नया नियम पूरी तरह वापस नहीं लिया जाता और आरक्षण समाप्त नहीं होता, तब तक विरोध जारी रहेगा। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैकुंठ धाम से हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। यह प्रदर्शन सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष संदीप सिंह के आह्वान पर आयोजित किया गया था। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5 थानों की पुलिस बल तैनात रही। 5 तस्वीरें देखिए- UGC के नए नियमों के बारे में जान लीजिए- सवर्णों के प्रदर्शन के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में मुस्लिमों ने बुलडोजर मंगवाकर मदरसा ढहाया:अफसरों ने कहा था- खुद गिराओ, वरना हम गिराएंगे; दावा-50 साल पुराना
    Next Article
    मुरादाबाद मंडल में कांवड़ियों का रेला:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, काशी में बाबा विश्ननाथ के अब तक 55.69 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment