Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शंकराचार्य बोले- सच्चा हिंदू कल जरूर आएगा:बोले- योगी राज में भी जजिया कर देंगे, 26 शर्तों के साथ मिली परमिशन

    23 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को लखनऊ पहुंच गए। वह 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान की शुरुआत करेंगे। उनके कार्यक्रम को प्रशासन ने 26 शर्तों के साथ अनुमति दी है। इस पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- योगी आदित्यनाथ जी ने कुछ शर्तें तय की हैं, हमारी भी शर्त है कि हम रुक नहीं सकते। उन्होंने कहा, “मुगलों के राज में जजिया कर देकर हम धर्म का पालन करते थे। आज योगी राज में भी जजिया कर देकर धर्म का पालन करेंगे।” लखनऊ पहुंचने पर उन्होंने हनुमान सेतु पर हनुमान जी के दर्शन किए। फिर स्मृति उपवन के लिए रवाना हो गए। कार्यक्रम आशियाना में पासी किला चौराहे के पास सांस्कृतिक स्थल पर होना प्रस्तावित है। शंकराचार्य की पांच बड़ी बातें… 1. लक्ष्य पूरा होने तक प्रयास जारी रहेंगे अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- जैसे योगी आदित्यनाथ जी ने कुछ शर्तें तय की हैं, वैसे ही हमारी भी शर्त है कि हम रुक नहीं सकते और थक नहीं सकते। जब तक हम यह नहीं कह सकते हैं कि हम उस देश के वासी हैं, जहां गोहत्या नहीं होती, तब तक हम रूक नहीं सकते हैं। 2. योगी राज में भी धर्म के लिए जजिया कर देंगे लखनऊ प्रशासन की ‘स्थान किराया व अन्य शुल्क आयोजक स्वयं देंगे’ की शर्त पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि- खर्चा भी हम कर देंगे। मुगलों के राज में जजिया कर देकर धर्म का पालन करते थे, आज योगी राज में भी जजिया कर देकर धर्म का पालन करेंगे। 3. लक्ष्य मिलने तक थकना नहीं है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- गाय की रक्षा के लिए जितना भी चलना पड़े, कम है। लक्ष्य मिलने से पहले रास्ते की दूरी देखकर थक जाएंगे, तो लक्ष्य हासिल नहीं होगा। इसलिए जब तक लक्ष्य नहीं मिल जाता, हमें थकना नहीं है। 4. हमने किसी पार्टी को आमंत्रित नहीं किया उन्होंने कहा- हिंदू और गौभक्त हर पार्टी में हैं। हमने तो किसी पार्टी को आमंत्रित नहीं किया है। आप आएं, मना कौन करता है। अगर गौमाता के लिए आना है, तो शंकराचार्य जी के साथ सुर में सुर मिलाइए। 5. सच्चा हिंदू समय निकालकर आएगा अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा- हमारी किसी से कोई बातचीत नहीं है। हम तो पहले ही कह चुके हैं कि जो सच्चा हिंदू होगा, वह समय निकालकर आएगा और जो नहीं आ सकेगा, वह जहां है, वहीं से शंख बजाएगा। सम्मिलित सभा है। यह सब कल ही पता चलेगा। आवेदन में कहा था- अहिंसक होगा कार्यक्रम इन 26 शर्तों के साथ मिली है अनुमति आशियाना में बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग आयोजकों के मुताबिक, 11 मार्च को शीतला अष्टमी के अवसर पर आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल, पासी किला चौराहा पर दोपहर 2:15 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ‘गो-प्रविष्ठा धर्मयुद्ध’ का औपचारिक शंखनाद करेंगे और समर्थकों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में संत-समाज, विभिन्न संगठनों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा पुलिस ने एहतियात के तौर पर आशियाना, पीजीआई और कृष्णानगर थाने की फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा है। आयोजन स्थल पर भी भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, आयोजकों की ओर से 3 दिन के कार्यक्रम के लिए करीब 4.50 लाख रुपए शुल्क स्मारक समिति को जमा किया गया था। काशी से लखनऊ तक यात्रा पर हैं अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों काशी से लखनऊ तक यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, मोहनलालगंज, उन्नाव और नैमिषारण्य सहित कई स्थानों पर सभाएं प्रस्तावित हैं। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा गौ-रक्षा को लेकर जनजागरण अभियान का हिस्सा है और 11 मार्च को लखनऊ में इसका मुख्य कार्यक्रम रखा गया है। --------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या:नेत्रहीन बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा, महिला का शव कपड़े में लपेटा मिला लखनऊ में मां-बेटे की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। 18 साल का बेटा नेत्रहीन था। मां गुमटी में परचून की दुकान चलाकर उसका पालन-पोषण कर रही थी। हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो देखा कि बेटे को पानी के हौदे में डुबोकर मारा गया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका बोला- आज ईरान पर सबसे बड़ा हमला करेंगे:ईरान बोला- ट्रम्प की धमकी से नहीं डरते, हमें मारने के चक्कर में खुद न मर जाएं
    Next Article
    'मैं प्रेमिका और घरवालों से तंग आ चुका हूं':बरेली में मंदिर के सेवादार ने सुसाइड किया, आखिरी VIDEO में बोला- मेरी मौत के 4 जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment