Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शाम को धूलभरी आंधी, दोपहर में तेज धूप:मौसम विभाग का यलो अलर्ट, 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शाम को धूल भरी आंधी चली। सुबह घने बादल छाए थे। गरजने के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई जिससे मौसम हल्का ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने बादलों की गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो गई। दोपहर 1:30 बजे कड़ी धूप रही। बारिश से तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 4 तस्वीरें देखिए- 3 दिन में गिरेगा तापमान मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इसकी क्षोभमंडल में पुरवा हवाओं के संभावित प्रतिक्रिया के मद्देनजर प्रदेशभर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आगामी 3 दिनों के दौरान 2-4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इन मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी और मध्यवर्ती जिलों में 15-16 मार्च के दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और 30-50 किमी/घंटा की स्पीड से झोंकेदार हवा चलेगी। इसके साथ तराई और पूर्वांचल के कुछ जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इसका यलो अलर्ट जारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ कानपुर पहुंचे:ट्रेडिशनल सूट में दिखीं वंशिका, रेड कार्पेट पर स्वागत; विदेशी फूलों से सजा घर
    Next Article
    घाटमपुर में डंपर-लोडर की टक्कर, दो गंभीर घायल:कानपुर-सागर हाईवे पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, पुलिस ने बहाल कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment