Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में डंपर-लोडर की टक्कर, दो गंभीर घायल:कानपुर-सागर हाईवे पर एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, पुलिस ने बहाल कराया

    1 hour ago

    1

    0

    घाटमपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हिरनी मोड़ के सामने घाटमपुर की ओर से आ रहे लोडर और कानपुर की ओर से आ रहे डंपर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में लोडर चालक और पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडर जैसे ही हिरनी मोड़ के पास पहुंचा, तभी ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि लोडर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक राज कुमार (40) निवासी घाटमपुर तथा पल्लेदार राजेश (35) निवासी दुड़वा थाना बिल्हौर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त लोडर बीच सड़क पर खड़ा होने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक वाहन रुक-रुक कर निकलते रहे और जाम जैसे हालात बने रहे। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शाम को धूलभरी आंधी, दोपहर में तेज धूप:मौसम विभाग का यलो अलर्ट, 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है पारा
    Next Article
    योगेंद्र उपाध्याय-पेपर सेटर ने जानबूझकर दिया 'पंडित' ऑप्शन:UP दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी 'पंडित' ऑप्शन विवाद, कैबिनेट मंत्री ने कहा-इस ऑप्शन का औचित्य नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment