Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में शियाओं का प्रदर्शन, अमेरिका का झंडा रौंदा:वाराणसी में कमांडो तैनात, कानपुर में अलविदा जुमा पर ईरान के लिए दुआ

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट है। काशी, बरेली, अलीगढ़ और लखनऊ में सख्त पहरा है। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। ड्रोन से निगरानी की जा रही। काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर NSG कमांडो तैनात किए गए हैं। लखनऊ में नमाज के बाद अमेरिका-इजराइल के खिलाफ शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाएं बच्चों को गोद में लेकर पहुंचीं। उनके हाथों में अयातुल्लाह अली खामेनेई के पोस्टर थे। प्रदर्शन कर रहीं अमरीन ने कहा- यह देशों की नहीं, विचारधाराओं की लड़ाई है। इमामबाड़ा के बाहर इजराइल और अमेरिका के झंडे सड़क पर चिपकाए गए हैं, जिन्हें नमाजी पैरों से रौंदते नजर आए। मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा- ईरान इस समय असहाय है। अमेरिका बम गिराकर आम लोगों पर हमला कर रहा। भारत इसका विरोध नहीं कर रहा। यह रवैया ठीक नहीं है। कानपुर के ग्वालटोली स्थित मकबरे में ईरान की जीत के लिए दुआ मांगी गई। लोगों ने नमाज के बाद ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सलामती के लिए भी खास दुआ की। शिया जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सईद अब्बास ने कहा- हमारी रूह ईरान से जुड़ी है। उसे कामयाबी मिले। अलविदा जुमे की नमाज से जुड़ी हुई तस्वीरें देखिए- अलविदा जुमे की नमाज से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- भारत हमारा दोस्त, इसलिए सुरक्षित रास्ता देंगे:राजदूत बोले- 2-3 घंटे में ऐसा होते देखेंगे; ओमान में ड्रोन अटैक में 2 भारतीयों की मौत
    Next Article
    कानपुर में महिला बोली- मन कर रहा खुदकुशी कर लूं:8 दिन से सिलेंडर नहीं मिला; बरेली में पुलिसवाले भी लाइन में खड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment