Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा:6 साल के बच्चे की मौत, 5 घायल; मां कफन हटते ही चीख पड़ी

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि 2 महिला और 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। राहगीरों और आस-पास के लोगों ने कार की चपेट में आए सभी लोगों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से 6 साल के बच्चे को सरोजनीनगर CHC रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सूचना पर बच्चे के माता-पिता अस्पताल पहुंचे। बेटे के चेहरे से कफन हटाते ही मां चीख पड़ी। पिता ने किसी तरह उन्हें संभाला। हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे का कानपुर रोड, बंथरा थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास का है। घटना के समय गाड़ी में एक लड़का और लड़की थे। लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, तो वह लड़की को उतारकर फरार हो गया। भीड़ ने लड़की को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरी घटना… हनुमान मंदिर के पास सहिजनपुर के प्रमोद कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके दुकान पर सामान ले रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए भागे तो उसने स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान उसने बाजार में खरीदारी करने आए बंथरा के पापे उर्फ पउवा के 12 साल के बेटे अरमान को टक्कर मार दी। अरमान को कुचलने के बाद 100 मीटर दूर खड़े उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार ड्राइवर ने उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी (42) को भी रौंद दिया। इतना ही नहीं, अनियंत्रित कार ने आगे खड़ी ऑटो में भी जोरदार टक्कर मारी। जब तक लोग कार चालक को पकड़ते वह वाहन सहित मौके से फरार हो गया। आरोपी लड़के-लड़की अवध कॉलेजिएट स्कूल के राहगीरों की मदद से सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। गंभीर रूप से घायल दीक्षांत को सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक दीक्षांत के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी के सहारे कार चालक का पता लगाने में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- कार में चालक के साथ एक लड़की भी सवार थी। कार चालक और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। घटना के बाद लड़की कार से नीचे उतर गई और कार ड्राइवर गाड़ी सहित फरार हो गया। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। घटना अंजाम देने वाली कार स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया- लड़की ने चालक का नाम गौरव बताया है। दोनों एक साथ अवध कॉलेजिएट नाम के स्कूल में पढ़ते हैं। अब पढ़िए घटना को लेकर घायल-परिजनों ने क्या कहा… केवी में पढ़ता था दीक्षांत दीक्षांत के बाबा संतोष कुमार ने बताया- हम लोग तहसील सफीपुर की ऊगू गांव के मूल निवासी है। दीक्षांत की मां उसे पढ़ाने के लिए बंथरा में कमरा किराए पर लेकर रहती थी। दीक्षांत केवी स्कूल में पढ़ता था। आज दीक्षांत अपनी मां और नानी के साथ बाजार गया था। इस दौरान हादसा हो गया। कार वाले ने मेरे ऑटो में टक्कर मारी पथराहा के रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक अवध बिहारी ने बताया-मैं बंथ्ररा चौराहे के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। अचानक किसी ने पीछे से ऑटो में तेज टक्कर मारी। मुझे कुछ पता ही नहीं चला। कुछ लोग मुझे लेकर अस्पताल आ गए। पति पूरी तरह होश में नहीं है घायल अवध बिहारी की पत्नी शिव देवी ने बताया- मेरे पति ऑटो से सवारी उतारकर बैठे ही थे। तभी चार पहिया वाले ने टक्कर मार दी। मैं घर पर थी। पुलिस वालों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद अस्पताल आई। पति के सिर में चोट लगी है। अभी पूरी तरह होश में नहीं हैं। …………………………….. यह खबर भी पढ़िए लखनऊ KGMU में महिला डॉक्टर का हाथ पकड़ा: प्रोफेसर ने चैंबर में बुलाकर छेड़छाड़ की, सस्पेंड; बोली- मोबाइल पर मैसेज भेजते थे लखनऊ के KGMU (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में एक बार फिर छेड़खानी और यौन शोषण का मामला सामने आया है। 50 दिन में यह तीसरा केस है। अब पीडियाट्रिक विभाग की एमडी की छात्रा (रेजिडेंट डॉक्टर) ने विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार वर्मा पर सेक्सुअल हरैसमेंट करने का आरोप लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दामाद बोला-सास से प्यार करना सबसे बड़ी गलती:9 महीने में ही जीजा के साथ भाग गई, काश...बेटी से शादी करता
    Next Article
    मैं ठाकुर हूं...वायरल वीडियो में पुलिस ने शुरु की जांच:पूर्व बैंक कर्मी के पति को थाने बुलाकर पूछताछ, बोले- हम भी तहरीर देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment