Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दामाद बोला-सास से प्यार करना सबसे बड़ी गलती:9 महीने में ही जीजा के साथ भाग गई, काश...बेटी से शादी करता

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में सास के साथ भागने वाला दामाद अब पछता रहा है। उसका कहना है कि सास से प्यार करना हमने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी। 9 महीने में ही उसका अपने जीजा के साथ अफेयर हो गया। वह छिप-छिपकर उससे बातें करने लगी, फिर भाग गई। काश… बेटी के साथ शादी कर लेता, तो शायद सुखी रहता। अब मुझे पुलिस ही इंसाफ दिलाएगी। राहुल वही है, जिसे 38 साल की सास अनीता देवी से प्यार हो गया था। 9 महीने पहले बेटी से शादी करने के बजाय वह सास को लेकर भाग गया था। परिजनों ने थाने में FIR कराई तो दोनों ने थाने में सरेंडर किया था। लेकिन महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया था। तब से वह दामाद यानी दूसरे पति के साथ रह रही थी। उस वक्त यह मामला चर्चा में रहा था, लेकिन 9 महीने बाद दोनों फिर सामने आए। दो दिन पहले, यानी 11 फरवरी को फिर दामाद यानी महिला के दूसरे पति ने थाने में शिकायत दी। कहा कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ भाग गई। मामला सामने आने के बाद महिला घूंघट में गुरुवार को थाने पहुंची। उसने जीजा के साथ भागने के आरोपों को झूठा करार दिया। कहा- अब मैं अपने तरीके से जिंदगी जीऊंगी। मामला अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के मछरिया नगला का है। पढ़िए पूरा मामला… 18 अप्रैल को बेटी से शादी होनी थी, 12 दिन पहले भागे दैनिक भास्कर ने पूरे मामले को समझने के लिए राहुल से बातचीत की। वह कहते हैं- 18 अप्रैल, 2025 को अनीता की बेटी की शादी थी। इससे पहले 6 अप्रैल को मैं और अनीता अलीगढ़ छोड़कर चले गए थे। हम पहले उत्तराखंड कुछ काम से गए, फिर बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला इलाके में आ गए थे। यही पर किराये पर कमरा लिया। मंदिर में शादी कर ली। राहुल का कहना है- सपना के परिवार के लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाना शुरू किया, फिर हम दोनों खुद ही अलीगढ़ के थाने पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के लोग एक कमरे में बैठे, लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी कि परिवार अब हमें परेशान नहीं करेगा। हम साथ रहेंगे। सीतामढ़ी में कपड़े बेचे, 3 महीने बाद झगड़े होने लगे हमने पूछा- जब आप लोग घर छोड़कर गए थे, उसके बाद चर्चा फैली थी कि अनीता गर्भवती हैं। इसपर राहुल कहते हैं- हमारी शादी के बाद अनीता कभी गर्भवती नहीं हुई, ये सब कोरी अफवाह है। हमने पूछा- घर चलाने के लिए क्या करते थे? राहुल कहते हैं- प्यार किया था, शादी भी हो गई थी। वहां किसी को जानते नहीं थे, इसलिए कपड़ों की फेरी लगाने लगा। घर में कुछ पैसे आने लगे, सब ठीक चल रहा था। हमने पूछा- तो संबंधों में खटास कब से हुई? राहुल कहते हैं- 2 से 3 महीने बाद अनीता मुझसे छिपकर अपने जीजा से बातचीत करने लगीं। धीरे-धीरे उनका व्यवहार भी बदलने लगा। मेरे साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगीं। मैं परेशान था, क्योंकि कारण समझ नहीं आ रहा था। बहन के खाते में रुपए भिजवाए, फिर वो 'गायब' हो गई हमने पूछा- फिर अनीता के घर छोड़ने से पहले क्या हुआ? राहुल कहते है- कोई 5 दिन पहले सपना ने अपनी बहन को 1500 रुपए भेजने के लिए कहा। मैंने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद झगड़ा हुआ। इसके बाद मैंने पहले 500 रुपए, फिर 1 हजार रुपए उसकी बहन के खातें में ट्रांसफर कर दिए। फिर सब ठीक हो गया, मगर 5 दिन बाद अनीता अचानक घर से ‘लापता’ हो गई। हमने पूछा- अनीता कहती हैं कि आप उनका उत्पीड़न कर रहे थे? राहुल कहते हैं- ये सरासर झूठ है। वो मुझे परेशान कर रही थीं। आप समझिए कि घर से जाने से पहले 2 लाख रुपए और जेवर भी अपने साथ ले गईं। अब मुझे भरोसा है कि अलीगढ़ की पुलिस ही मुझे इंसाफ दिलाएगी। दामाद बोला- सास ने धोखा दिया, हूबहू शिकायत पढ़िए दामाद राहुल ने बुधवार को दादों थाने में शिकायत दी। इसमें राहुल ने कहा- मैं बिहार में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता हूं। 15 दिन पहले मेरी पत्नी अनीता का अपने जीजा से संपर्क हुआ। मैंने दोनों की फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनी है। ऑडियो में दोनों एक साथ रहने की बात कर रहे थे। दोनों ने मुझे जहर देकर साथ भागने की योजना बनाई थी। 6 फरवरी को पत्नी अनीता (पहले सास) ने मुझे धोखा दिया और अपने जीजा के साथ चली गई। वह 2 लाख रुपए कैश और जेवर भी साथ ले गई। इसलिए मेरी पत्नी को पकड़ा जाए। महिला बोली- मेरा फैसला गलत निकला मीडिया में मामला सामने आने के बाद अनीता गुरुवार को थाने पहुंच गई। उसने पुलिस से कहा- मैं अपने बच्चों को छोड़कर दामाद के साथ चली गई थी। इसका मुझे अब बहुत अफसोस है। मेरा फैसला गलत निकला। राहुल (दामाद) मुझे धमकाता और परेशान करता है। वह महिलाओं को बेचने का काम करता है। अब मैं राहुल से अलग रहकर मेहनत-मजदूरी करना चाहती हूं। अपने बच्चों के पास रहना चाहती हूं, लेकिन राहुल ने मुझे बच्चों के पास जाने से मना कर दिया। राहुल ने मेरे साथ मारपीट की, मेरे जेवर और रुपए हड़प लिए। इसलिए मैंने उसे छोड़ दिया। दामाद के साथ भागने की एक साल पहले की कहानी, 3 पॉइंट में जानिए… 1- बेटी की शादी से 10 दिन पहले दामाद के साथ भागी थी अनीता का पहला पति जितेंद्र कुमार है और उनकी बेटी शिवानी मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ में रहती है। जितेंद्र ने बेटी की शादी 16 अप्रैल 2025 को दादों थाना क्षेत्र के रिया नगला गांव निवासी राहुल के साथ तय की थी। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर था। शादी से 10 दिन पहले, 6 अप्रैल 2025 को शिवानी की मां अनीता अचानक घर से गायब हो गई। दूसरी ओर, होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए। 2- FIR दर्ज हुई तो थाने में दामाद के साथ सरेंडर किया परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला। पांच दिन बाद राहुल ने अपने पिता को फोन कर कहा कि उसे ढूंढने की कोशिश न करें, वह वापस नहीं आएगा। इसके बाद राहुल के परिवार को पता चला कि उसकी होने वाली सास भी गायब है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बिहार समेत कई राज्यों में दबिश दी और तलाशी अभियान चलाया। 18 अप्रैल को दोनों दादों थाने पहुंचे और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 3- थाने में पति के साथ जाने से मना किया, फिर दामाद के साथ रहने लगी पूछताछ में सामने आया कि 10 दिनों के दौरान दोनों करीब 2826 किलोमीटर तक भागते रहे। वे यूपी के अलावा नेपाल, दिल्ली और बिहार में छिपते रहे। दोनों की 4 घंटे तक काउंसलिंग भी चली। पुलिस ने महिला को समझाया और पति के साथ जाने के लिए कहा, लेकिन महिला ने साफ इनकार कर दिया। अनीता ने बताया कि वह 20 सालों से अपनी ख्वाहिशों को दबाकर जी रही थी। बात-बात पर उसके साथ बदसलूकी की जाती थी। वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी, इसलिए उसने घर छोड़ दिया। उसने कहा कि वह अब पति के साथ नहीं जाना चाहती। इसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। महिला तब से दामाद के साथ रह रही थी। पहले पति ने दूसरी शादी की, बेटी की शादी अभी तक तय नहीं हुई अनीता के पहले पति जीतू ने एक महीने पहले दूसरी शादी कर ली थी। हालांकि, उसकी बेटी की शादी अभी तक कहीं तय नहीं हुई है। बेटी का कहना है कि हम लोगों ने अनीता को पूरी तरह भुला दिया है। अब उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं लेना चाहते। ----------------- यह खबर भी पढ़ें- इंस्टाग्राम से प्यार, बॉयफ्रेंड निकला टाइल्स वाला:गोरखपुर में महंगी बाइकों के साथ फोटो देख इंप्रेस हुई, फिर 70 किमी दूर मिलने पहुंच गई गोरखपुर में नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने जाने लगी। तब जाकर पता चला कि बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाशिंगटन में ICE के खिलाफ यहूदियों का प्रदर्शन, देखें US-Top 10
    Next Article
    लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा:6 साल के बच्चे की मौत, 5 घायल; मां कफन हटते ही चीख पड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment