Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टैंकर ने मौसी को रौंदा, मौत:भांजा गंभीर घायल, दवाई लेने जा रहे थे; नादरगंज-अमौसी रोड पर हादसा

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनी नगर में बुधवार शाम एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार 20 साल की युवती किरन की मौत हो गई, जबकि युवक रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना नादरगंज-अमौसी रेलवे स्टेशन रोड पर नादरगंज तिराहे से करीब 200 मीटर दूर हुई। टैंकर ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे रामसागर और किरन बाइक समेत गिर गए। टक्कर के बाद टैंकर दोनों के ऊपर से गुजर गया। वहीं घटना के बाद टैंकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, सरोजनी नगर के चिल्लावां गांव निवासी चंद्रशेखर उर्फ कंचन का बेटा रामसागर (19) आलमबाग के जनता इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उसकी मौसी किरन (20) उन्नाव जिले के इब्राहिमपुर से चिल्लावां में अपने बहनोई के घर आ रही थी। वह बहनोई के घर जाने से पहले अमौसी औद्योगिक क्षेत्र स्थित आर्यन हॉस्पिटल में दवा लेने जाना चाहती थी। किरन ने रामसागर को नादरगंज तिराहे पर बुलाया था, जिसके बाद रामसागर उसे बाइक से अस्पताल ले जा रहा था। घायलों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया हादसे में रामसागर का बायां पैर टूट गया। किरन के पेट के ऊपर से टैंकर का पहिया गुजरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। आनन-फानन में एंबुलेंस से दोनों को लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने किरन को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामसागर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने किरन के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की शादी उन्नाव जिले के अजगैन थाना अंतर्गत पकड़गांव निवासी सूरज रावत के साथ होनी थी। वहीं घायल राम सागर की 18 फरवरी से इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट में लखनऊ के मेडिकल संस्थानों को ₹5545 करोड़ मिले:SGPGI में 500 बेड का स्पेशल सेंटर और KGMU-लोहिया संस्थान पर भी धनवर्षा
    Next Article
    मदिया कटरा चौराहे पर पाइप लाइन टूटने से गड्‌ढा:मरम्मत कार्य जारी, 1km लंबा जाम लगा, रेंगते रहे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment