Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रैफिक जाम पर सदन में गूंजा मुद्दा:एमएलसी मुकेश शर्मा ने मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण की उठाई मांग

    14 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में बढ़ते ट्रैफिक जाम का मुद्दा बुधवार को विधान परिषद में गूंजा। सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने सदन में प्रमुख मार्गों और बाजारों में लगने वाले जाम की समस्या उठाते हुए इसके स्थायी समाधान के रूप में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। विकास के साथ बढ़ रही वाहनों की संख्या सदन में अपने वक्तव्य के दौरान मुकेश शर्मा ने कहा कि राजधानी में तेजी से हो रहे विकास के चलते आबादी और वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन इसके अनुपात में पार्किंग की समुचित व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी है। इसका नतीजा यह है कि प्रमुख मार्गों और व्यावसायिक क्षेत्रों में रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। पार्किंग की कमी से बाजारों में बढ़ रही परेशानी उन्होंने कहा कि पर्याप्त और व्यवस्थित पार्किंग स्थलों के अभाव में लोग सड़कों के किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है। खासतौर पर प्रमुख बाजारों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यह समस्या ज्यादा गंभीर है। इससे आमजन, व्यापारियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। चरणबद्ध तरीके से मल्टी लेवल पार्किंग का प्रस्ताव मुकेश शर्मा ने सुझाव दिया कि राजधानी के प्रमुख बाजारों और खाली उपलब्ध स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के कारण भविष्य में भी वाहनों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है, इसलिए अभी से दीर्घकालिक योजना बनाना जरूरी है। सरकार का ध्यान आकृष्ट करने की मांग जनहित के इस महत्वपूर्ण विषय को उठाते हुए उन्होंने सरकार से मांग की कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शीघ्र ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। उनका कहना था कि मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से न केवल जाम की समस्या में कमी आएगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी व्यवस्थित और सुगम हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार:लाखों के ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, एक हिस्ट्रीशीटर शामिल
    Next Article
    नेजा मेला अनुमति पर आज हाईकोर्ट में नहीं सुनवाई:प्रशासन ने कहा था- देश को लूटने वाले के नाम पर मेला राष्ट्रद्रोह, 23 फरवरी की मिली डेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment