Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रेन से कटकर महिला के दो टुकड़े हुए:चढ़ते समय पैर फिसला, बलरामपुर से बेटी की सास को देखने आई थी

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन पर आज 45 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपनी बेटी की सास से मिलने आई थी लारी मृतका की पहचान कुसुम चौहान (45) पत्नी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार कुसुम अपने बीमार रिश्तेदार को देखने के लिए बलरामपुर जिले से लखनऊ आई थी। बताया जा रहा है कि कुसुम की बेटी महक की सास लारी में भर्ती हैं। जिन्हें देखने के लिए वह लखनऊ आई थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार को उन्हें वापस लौटना था। इसके लिए उन्हें गोमती नगर स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसला पैर कुसुम के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक कुसुम का पैर फिसल गया और वह सीधे ट्रेन की चपेट में आ गईं। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौत हो गई। कुसुम के पति सुरेश कुमार बलरामपुर में एक शुगर मिल में काम करते हैं। कुसुम के में दो बेटे अमन और आशीष और एक बेटी महक है। मौके पर पहंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के IPL मैचों में M-Ticket से मिलेगी एंट्री:LSG ने फैंस के लिए शुरू की नई व्यवस्था,पहले मैच के टिकट बुक माई शो पर लांच
    Next Article
    गाजियाबाद कमिश्नर कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास:नाबालिग मामले में नाराज पिता और महिला ने खुद पर तेल डाला, पुलिस ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment