Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ब्लूटूथ लगाकर ट्रैक पार कर रहा था, हॉर्न नहीं सुनाई दिया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की मौत हो गई। हादसा मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित भिटौली चौराहे के सामने सोमवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ। युवक कान में ब्लूटूथ लगाकर ट्रैक पार कर रहा था। इस वजह से उसे ट्रेन की आवाज और हॉर्न नहीं सुनाई दिया। मृतक की पहचान जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-3 निवासी सोएब के रूप में हुई है। वह फेरी लगाकर चूड़ियां बेचता था। इसी से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोएब कान में ब्लूटूथ लगाकर रेलवे पटरी पार कर रहा था। ब्लूटूथ लगाकर पार कर रहा था ट्रैक इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। माना जा रहा है कि ब्लूटूथ लगे होने की वजह से उसे ट्रेन की आवाज और हॉर्न सुनाई नहीं दिया। जिस कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक काफी दूर जा गिरा और रेल पटरी किनारे पड़ी लकड़ी के पास आकर रुका। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी और मड़ियाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से ब्लूटूथ डिवाइस, पर्स और मोबाइल फोन बरामद हुआ। मड़ियाव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अपनों का शव देख परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते नजर आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड्ढे में गिरी बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल:सीतापुर में घर लौटते समय हादसा, कई घंटे गड्ढे में पड़े रहे घायल
    Next Article
    ईरान में संभल के 200-300 लोग सुरक्षित:परिजनों से बात हुई, भाई ने हमले को कायरतापूर्ण बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment