Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान में संभल के 200-300 लोग सुरक्षित:परिजनों से बात हुई, भाई ने हमले को कायरतापूर्ण बताया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के सिरसी कस्बे से ईरान में पढ़ाई कर रहे लगभग 200-300 लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई पर हुए कथित हमले के बाद सिरसी में आक्रोश देखा गया और विरोध प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। नगर पंचायत सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी मोहम्मद फहमान नकवी ने बताया कि उनके बड़े भाई मौलाना गुफरान नकवी पिछले लगभग दो साल से ईरान की एक यूनिवर्सिटी में इस्लामिक और धार्मिक पढ़ाई के साथ-साथ डॉक्टरी की पढ़ाई भी कर रहे हैं। मोहम्मद फहमान नकवी के अनुसार, हमलों के बाद भी उनकी अपने भाई से बातचीत हुई थी। उनके भाई ने बताया कि ईरान में स्थिति सामान्य है और कोई परेशानी नहीं है। हमले के बाद भी लोग खरीदारी कर रहे थे और घबराने जैसी कोई बात नहीं थी। नकवी ने इजरायल और अमेरिका पर आरोप लगाया कि उन्होंने कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया। उन्होंने कहा कि यह हमला उस समय हुआ जब ईरान, इजरायल और अमेरिका के रक्षा मंत्रियों के बीच बातचीत चल रही थी। नकवी ने इस कार्रवाई को बहादुरी की मिसाल नहीं बताया। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से केवल शिया समुदाय ही नहीं, बल्कि मानवता रखने वाला हर व्यक्ति दुखी है। सिरसी से ईरान गए लगभग 200-300 लोग विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हैं। इनमें से कुछ लोग एमबीबीएस की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि तेहरान यूनिवर्सिटी को डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए बेहतर माना जाता है। अन्य छात्र इस्लामिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सभी छात्र फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:ब्लूटूथ लगाकर ट्रैक पार कर रहा था, हॉर्न नहीं सुनाई दिया
    Next Article
    वाराणसी में सात दिन के शोक का ऐलान:इमाम-ए-जुमा ने वापस लिया एहतेजाज का एलान, घरों में दुआख्वानी करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment