Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दो शातिर चोर गिरफ्तार:20 लाख के जेवर बरामद, सब्जी बेचने के बहाने करते रेकी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की मड़ियांव पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख के जेवर और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से अन्य घटनाओं की जानकारी कर रही है। एडीसीपी नार्थ ऋषभ रुणवाल ने बताया 7 दिसंबर 2025 को प्रीतिनगर अन्ना मार्केट निवासी सतीष गुप्ता ने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद 16 फरवरी 2026 को एक अन्य महिला ने घर की खिड़की व लॉकर तोड़कर जेवर और नकदी चोरी किए जाने की तहरीर दी। दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मड़ियांव पुल के नीचे से लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक के साथ दो आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान अन्ना मार्केट निवासी सोनू वर्मा उर्फ बोगा (42) और सेमरा गौढ़ी, मड़ियांव निवासी सुन्दर लाल गुप्ता (40) के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी सब्जी का काम करते हैं, फेरी लगाकर रेकी करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजेपुर त्रिमुहानी पर पुलिस चौकी की मांग:रामेश्वरम मंदिर के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील
    Next Article
    संभल में दो डीजे संचालक गिरफ्तार:रात में तेज आवाज में डीजे बजाने पर साउंड सीज, अमरोहा के रहने वाले हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment