Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या:ताबड़तोड़ वार किए, 3 दिन पहले जेल से छूटकर लौटा था

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार रात एक युवक की दोस्त ने चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच मोहल्ले के पार्क के पास किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोस्त ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। गंभीर हालत में उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना सआदतगंज इलाके में रात करीब 9:30 बजे की है। हत्या के बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें आरोपी वारदात के बाद भागता दिखाई दे रहा है। मृतक की पहचान रेहान पुत्र मुंशी के रूप में हुई। वह तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर घर लौटा था। घटना की देखिए 2 तस्वीरें… पढ़िए पूरी घटना… अम्बेडकर पार्क के पास दोनों में झगड़ा हुआ पुलिस के मुताबिक, रामनगर निवासी रेहान शनिवार रात आजाद नगर के सी ब्लॉक स्थित अंबेडकर पार्क के पास टहलने गया था। उसके साथ गुलाब की बगिया निवासी दोस्त उजैफा भी था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उजैफा ने रेहान के गले पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल रेहान को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी बोली- तीन दिन पहले आया था घर मृतक रेहान की पत्नी सीबा ने बताया कि वह तीन दिन पहले ही आगरा जेल से घर लौटा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। इसके बाद उसकी हत्या की सूचना मिली। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ‘शाम 5:30 बजे घर से निकला था’ मृतक के पिता मुंशी ने बताया कि बेटा शाम 5:30 बजे घर से निकला था। रात 8 बजे उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने बताया कि बेटा परसों ही जेल से छूटकर आया था। वह घूमने गया था, तभी उस पर झूठा केस लगाकर जेल भेज दिया गया। करीब डेढ़ महीने बाद वह जेल से बाहर आया था। डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव बोले- शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। तहरीर और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ………… ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में बुजुर्ग की सिर कूचकर हत्या:बाग में बैठकर जुआ खेल रहे थे, कुछ देर बाद शव मिला लखनऊ में 58 साल के बुजुर्ग की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग का शव 2 किलोमीटर दूर बाग में खून से लथपथ मिला। सिर किसी भारी-भरकम चीज से कूचा गया था। देर शाम तक बुजुर्ग के घर न लौटने पर पत्नी ढूढ़ने निकली। बाग में पति का शव देखकर चीखने-चिल्लाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:लखीमपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, 4 राउंड फायरिंग; खेत जोतने को लेकर हुआ था विवाद
    Next Article
    यूपी PET परीक्षा- आज की दोनों शिफ्ट की ANSWER KEY:200 सवालों के सही जवाब एक्सपर्ट से जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment