Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दशहरे की रात बमबाजी, CCTV सामने आया:युवकों पर फेंके 5 हथगोले, धमकी दी- यह सिर्फ ट्रेलर है, आगे बड़ा धमाका देखोगे

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के अलीगंज इलाके में दशहरे की रात बमबाजी का मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने बीच बाजार एक युवक और उसके दोस्तों पर एक के बाद ताबड़तोड़ देसी बम हथगोले फेंके। अचानक हुए इस हमले में पीड़ित और उसके साथियों को चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़ित को फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, इसके बाद बड़ा धमाका देखोगे। घर से 50 मीटर दूर जनरल स्टोर पर हुआ हमला मड़ियांव थाना क्षेत्र और अलीगंज के सेक्टर क्यू ED/222 निवासी अमन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्टूबर दशहरा की रात उनका मित्र शिव ओम पाल उनसे मिलने घर आया था। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच वे अपने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित लल्ला जनरल स्टोर के पास अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे युवकों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। दोस्तों के शरीर पर भी जख्म के निशान पीड़ित अमन गुप्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें और उनके दोस्तों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 5 हथगोले देसी बम फेंके। एक के बाद एक हुए धमाकों से इलाके में हड़कंप मच गया। इस बमबाजी में अमन के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनके दोस्तों के शरीर पर भी जख्म के निशान आए हैं। हमलावरों ने फोन कर धमकाया हमलावरों के हौसले इतने बुलंद थे कि वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने अमन के मोबाइल नंबर पर फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने फोन पर धमकाते हुए कहा, अभी यह सिर्फ ट्रेलर है, इसके बाद तुम बड़ा धमाका देखोगे। पीड़ित अमन गुप्ता के पास इस पूरी वारदात का वीडियो भी मौजूद है, जिसे उन्होंने सबूत के तौर पर स्थानीय चौकी इंचार्ज को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पीड़ित ने थाना मड़ियांव पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं, इस पूरे मामले पर मड़ियांव थाना पुलिस का कहना है कि प्रकरण का संज्ञान लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PET परीक्षा में 20 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का अनुमान:मेरठ में कंट्रोल रूम 24 घंटे रहेगा सक्रिय, रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे
    Next Article
    कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत:बुलंदशहर में नानी के अंतिम संस्कार से लौटते समय हादसा, ड्राइवर हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment