Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PET परीक्षा में 20 हजार अभ्यर्थियों के पहुंचने का अनुमान:मेरठ में कंट्रोल रूम 24 घंटे रहेगा सक्रिय, रोडवेज बढ़ाएगा बसों के फेरे

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर सभी विभागों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी क्रम में परिवहन विभाग ने परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिन रूटों पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहेगी, वहां अतिरिक्त बसें चलाने के साथ बसों के चक्कर भी बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए परिक्षेत्र के पांचों डिपो के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से पीईटी की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। अनुमान है कि मेरठ में करीब 20 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इनमें दूसरे जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी काफी रहेगी। ऐसे में रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पांचों डिपो को दिए निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने बताया कि भैंसाली, मेरठ, सोहराब गेट, गढ़ और बड़ौत डिपो के एआरएम और डिपो प्रभारियों को व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिस रूट पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होगी, वहां बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। बसों के संचालन और यात्रियों की सुविधा पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम भी 24 घंटे सक्रिय रहेगा। मुरादाबाद-बरेली और अलीगढ़-आगरा रूट पर बढ़ेंगे फेरे सोहराब गेट डिपो के एआरएम राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा के दिनों में मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और आगरा रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बसों का संचालन इस तरह किया जाएगा कि कम समय में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इसके तहत एक चक्कर पूरा करने के बाद बसों को दूसरे रूट पर भी भेजा जाएगा। जरूरत के अनुसार बसों के संचालन में बदलाव किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में फिजियोथेरेपी सम्मेलन:25 अक्टूबर को फिजियोकांक्लेव में आधुनिक उपचार पद्धतियों पर होगी चर्चा
    Next Article
    लखनऊ में दशहरे की रात बमबाजी, CCTV सामने आया:युवकों पर फेंके 5 हथगोले, धमकी दी- यह सिर्फ ट्रेलर है, आगे बड़ा धमाका देखोगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment