Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दादा की हत्या के बाद परिजनों का विरोध:बुजुर्ग की अंतिम यात्रा में पुलिस तैनात, थाने के सामने चाकू घोंपकर मारा था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में मड़ियांव थाने के सामने शनिवार दोपहर पोते को बचाने आए बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बिजली का बिल जमा करने जा रहे बुजुर्ग और उनके पोते का ठेले वाले से विवाद हुआ था। पोते के विरोध करने पर ठेले वाले ने चाकू से हमला कर दिया। बुजुर्ग उसे बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उनके पेट और सीने पर चाकू से कई वार कर दिए। बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोते की हालत गंभीर है। रविवार को परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले। सुरक्षा के लिए मौके पर दो थानों की पुलिस और पीएसी तैनात रही। परिजनों ने करीबन 11 बजे शव रखकर विरोध करने की कोशिश की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। ठेले वाले से हुआ बवाल पोता संकल्प अपने बाबा मगन बिहारी मिश्रा को बाइक पर बैठाकर बिल जमा करने जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से ठेला वाला सामने आ गया। पोते ने जैसे ही उसे कहा कि इधर कहां चले आ रहे हो? इतना सुनते ही ठेला वाला गुस्सा गया। उसने चाकू से पोते पर हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे बाबा पोते को बचाने उतर आए। ठेले वाला पोते को छोड़कर बाबा पर ही चाकू से वार करने लगा। उसने बुजुर्ग के पेट और सीने पर पूरी ताकत से 5 बार चाकू मारे, जिससे बुजुर्ग के मांस के लोथड़े तक बाहर आ गए। उनकी मौके पर ही गिरकर मौत हो गई। वारदात मड़ियांव थाने के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक बजे की है। 16 साल पहले नगर निगम से रिटायर हुए थे बुजुर्ग भरतनगर के रहने वाले मगन बिहारी तिवारी करीब 2010 में नगर निगम से रिटायर हुए थे। वह आरआर विभाग में सुपरवाइजर थे। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वह पोते संकल्प के साथ बिजली का बिल जमा करने पावर हाउस जा रहे थे। मड़ियांव थाने के सामने तिपहिया ठेले से आ रहे कबाड़ी को संकल्प ने टोक दिया। संकल्प ने कबाड़ी से पूछा कि उल्टी दिशा में क्यों आ रहे, दिखाई नहीं देता। इतना सुनते ही वो गुस्सा गया। ठेले से चाकू उठाकर संकल्प पर हमला कर दिया। मगन बिहारी बाइक से उतरकर पोते को बचाने आए तो कबाड़ी ने उनके पेट और सीने पर चाकू मारने लगा। मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसी बीच कबाड़ी वहां से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शी बोले- राजकुमार उर्फ मलाई ने हत्या की मड़ियांव पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमार उर्फ मलाई (40) ने दोनों बाबा-पोते को चाकू से मारा। वह इस समय केशवनगर में मार्कंडेय धर्मशाला के आसपास रहता है। वह मोहल्लों में कबाड़ खरीदता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कबाड़ी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मृतक का बेटा भी नगर निगम में सुपरवाइजर मगन बिहारी के बेटे प्रदीप तिवारी भी नगर निगम के जोन-2 में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने बताया- मैं ऑफिस में था, तभी मां कॉल ने कॉल करके बताया कि पापा की तबीयत खराब है। हाईवे अस्पताल आ जाओ। मौके पर पहुंचकर पता चला कि किसी ने पापा को चाकू मारा है। वह मेरे बेटे के साथ बिजली का बिल जमा करने निकले थे। बुजुर्ग के परिवार में पत्नी माया तिवारी, बेटा प्रदीप तिवारी, बहू पुष्पा और 3 पोते-पोतियां हैं। घटना के समय सबसे बड़ा पोता संकल्प तिवारी साथ में था, जो अभी इंटर में पढ़ रहा है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलते ही बड़ी बेटी पूनम भी अस्पताल पहुंची। वहां पिता का शव देख फूट-फूट कर रोने लगी। देर रात सपा नेत्री पूजा शुक्ला पहुंची घटना की जानकारी होने पर शनिवार देर रात सपा नेत्री पूजा शुक्ला पीड़ित परिवार के घर पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर हर सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं पुलिस से बात करके जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने के लिए भी कहा। प्रशासन से पीड़ित परिवार को सहायता राशि भी मिलनी चाहिए। ADCP नॉर्थ नवीन कुमार सिंह ने बताया- मगन बिहारी तिवारी और उनके पोते संकल्प तिवारी से सड़क पर एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। उसी ने दोनों को चाकू से मारा, जिसके बाद दोनों घायलों को केजीएमयू ले जाया गया। वहां बुजुर्ग की मौत हो गई। पोते का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति पहचान आसपास के लोगों ने बताई है। पुलिस उसे तलाश रही है। …………….. इससे संबंधित ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में थाने के सामने बुजुर्ग की चाकू घोंपकर हत्या:ठेले वाले को रॉन्ग साइड आने पर टोका, पोता चिल्लाता रहा- बाबा को बचा लो लखनऊ में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की मड़ियांव थाने के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पोता अपने बाबा को बाइक पर बैठाकर बिल जमा करने जा रहा था। तभी रॉन्ग साइड से ठेला वाला सामने आ गया। पोते ने जैसे ही उसे कहा कि इधर कहां चले आ रहे हो? इतना सुनते ही ठेला वाला गुस्सा गया। उसने चाकू से पोते पर हमला कर दिया। बाइक पर पीछे बैठे बाबा पोते को बचाने उतर आए। ठेले वाला पोते को छोड़कर बाबा पर ही चाकू से वार करने लगा। उसने बुजुर्ग के पेट और सीने पर पूरी ताकत से 5 बार चाकू मारे, जिससे बुजुर्ग के मांस के लोथड़े तक बाहर आ गए। उनकी मौके पर ही गिरकर मौत हो गई। वारदात मड़ियांव थाने के सामने फ्लाईओवर के नीचे एक बजे की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक साल में भी पूरी नहीं 2km की सड़क:मेरठ की वेस्टर्न कचहरी रोड पर चल रहे सीएम ग्रिड के कार्य की मनाई गई बरसी
    Next Article
    वाराणसी में एसटीपी से पर्यावरण सुधार:दीनापुर प्लांट पर उपचारित गंदा पानी, खाद एवं ऊर्जा निर्माण संभव होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment