Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक साल में भी पूरी नहीं 2km की सड़क:मेरठ की वेस्टर्न कचहरी रोड पर चल रहे सीएम ग्रिड के कार्य की मनाई गई बरसी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ की वेस्टर्न कचहरी रोड पर दो किलोमीटर की सड़क पर पिछले एक वर्ष से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर रविवार को हिंदू संगठन और आरटीआई एक्टिविसट डॉ संदीप पहल ने सड़क की बरसी मनाई। आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के माध्यम से सड़क निर्माण के दौरान लोगों को हो रही परेशानियों और विकास कार्यों की स्थिति को लेकर जन जागरूकता करना ही इसका मुख्य उदेश्य है। वेस्टर्न कचहरी रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे विकास कार्य को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. संदीप पहल ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने 13 सितंबर 2025 को शुरू हुए काम का एक साल पूरा होने पर इसे ‘विकास कार्य की बरसी’ बताते हुए आरोप लगाया कि एक साल बाद भी करीब 60 प्रतिशत काम पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, नालियों के निर्माण और अतिक्रमण को लेकर भी सवाल उठाए। डॉ. संदीप पहल ने कहा कि सड़क निर्माण के नाम पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनके अनुसार, कई जगह सड़क और नाले का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां अतिक्रमण है, वहां कार्रवाई करने के बजाय कथित लेनदेन के जरिए अतिक्रमण को स्थायी करने का काम किया जा रहा है। कचहरी गेट, लॉयर्स टॉयलेट, मंदिर और आरजी कॉलेज के आसपास के हिस्सों का उदाहरण देते हुए उन्होंने निर्माण व्यवस्था पर सवाल उठाए। ‘सड़क से उड़ रही धूल, घरों में पहुंच रही’ डॉ. पहल ने कहा कि निर्माण कार्य के कारण सड़क से उड़ने वाली धूल लोगों के घरों तक पहुंच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई घर सड़क और नाले के निर्माण के बाद आसपास की जमीन के स्तर से नीचे हो गए हैं। बारिश के दौरान ऐसे घरों में नाले और सड़क का पानी पहुंचने की आशंका भी जताई। आईआईटी रुड़की से जांच की मांग आरटीआई एक्टिविस्ट ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से लेकर शासन स्तर तक शिकायतें की हैं। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रोजेक्ट की आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों से स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जाए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता से भी तथ्य लिए जाएं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए, सरकारी धन की रिकवरी हो और दोषियों को जेल भेजा जाए। डॉ. पहल ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण इसी तरह हुआ तो सड़क और नाले का काम पूरा होने के बाद भी लोगों की समस्याएं खत्म होने के बजाय बढ़ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खुर्जा में पुलिस मुठभेड़, 12 मुकदमों का आरोपी बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल हुआ नौशाद, नकदी व असलहा भी बरामद
    Next Article
    लखनऊ में दादा की हत्या के बाद परिजनों का विरोध:बुजुर्ग की अंतिम यात्रा में पुलिस तैनात, थाने के सामने चाकू घोंपकर मारा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment