Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में धनगर समाज का विरोध प्रदर्शन:मंत्री असीम अरुण को बर्खास्त करने की मांग, भागीदारी भवन घेरने जा रहे थे पुलिस ने रोका

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में राष्ट्रीय धनगर महासभा का विरोध प्रदर्शन।मंत्री असीम अरुण को 'बर्खास्त करो, घनगर जाति प्रमाण पत्र जारी करो' के नारे लगाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.धनगर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदर्शन किया। दारुलशफा गेट नंबर 1 से भागीदारी भवन की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वही रोक लिया जिसके बाद प्रदर्शनकारी एक नंबर गेट पर धरना देने लगे। जे.पी.धनगर ने कहा कि हमारे समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है । है लोग साजिश का शिकार है। उत्तर प्रदेश शासन में बैठे कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर धनगर को हिंदी में कभी धांगर कभी धंगर और धंगड़ लिख कर भ्रम की स्थिति पैदा की जाती रही है। जिसको उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा अपने निर्णय दिनांक 14 /03 /2012 और 03/0 9/2013 द्वारा भ्रम की स्थिति समाप्त कर केवल "Dhangar" "धनगर" जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया गया है। फिर भी समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा राजनैतिक विद्वेश के कारण विधि विरुद्ध शासनादेश जारी कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कहा अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन राष्ट्रीय धनगर महासभा करेगा। हमारा समाज चुप बैठने वाला नहीं है हमारे समाज के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है और अब हम लोग अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक समाज को न्याय नहीं तब तक आंदोलन रुकने वाला नहीं। जल्द ही संगठन की तरफ से महा आंदोलन के लिए आवाहन किया जाएगा और सत्ता में बैठे हुए लोगों को अपनी शक्ति का एहसास कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में सिविल लाइंस में चेकिंग तोड़कर भागी कार:शहर भर में नाकेबंदी, 15 मिनट बाद लक्ष्मी टॉकीज के पास पकड़ी गई
    Next Article
    अमेठी में खड़े ट्रक से दो बाइक टकराईं:पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर; रायबरेली रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment