Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में खड़े ट्रक से दो बाइक टकराईं:पिता-पुत्री समेत 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर; रायबरेली रेफर

    6 hours ago

    1

    0

    अमेठी के बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार देर शाम सड़क हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फुरसतगंज के निगोहा के पास हुआ। जहां दो मोटरसाइकिलें सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराईं। हादसे में जायस के गांधीनगर निवासी अतुल (35), 6 साल की बेटी दिशा और फरदीपुर परवर निवासी हीरालाल की मौत हो गई। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल रानी, पल्लवी (18), शिवानी (18) और माही (12) को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। देखिए 3 तस्वीरें… दो बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे रिश्तेदार जानकारी के मुताबिक ओदारी गांव निवासी सत्यनारायण ने बताया कि उनके रिश्तेदार अतुल अपनी पत्नी रानी और बेटी दिशा के साथ बाइक से संदी राम गांव जा रहे थे। दूसरी बाइक पर हीरालाल अपनी बेटी पल्लवी और रिश्तेदार शिवानी व माही के साथ सवार थे। हीरालाल मजदूरी का काम करता था। तेज रफ्तार वाहन से बचने में हुआ हादसा निगोहा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में दोनों बाइकें सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराईं। टक्कर इतनी तेज थी कि सातों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। 7 मिनट में पहुंची एंबुलेंस, 20 मिनट में पहुंचे सीएमओ हाईवे पर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। करीब सात मिनट के भीतर एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह भी सीएचसी पहुंच गए और इलाज व्यवस्था की कमान संभाल ली। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. विनय वर्मा और अवनीश सिंह घायलों के इलाज में जुटे रहे। डॉक्टरों की टीम ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर कुछ घायलों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया गया। अस्पताल परिसर में देर तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद रहीं। सीओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया- खड़े ट्रक में तेज रफ्तार दो बाइक सवार पीछे से टकरा गए। जिसमें 3 की मौत और 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में धनगर समाज का विरोध प्रदर्शन:मंत्री असीम अरुण को बर्खास्त करने की मांग, भागीदारी भवन घेरने जा रहे थे पुलिस ने रोका
    Next Article
    युवती ने युवक को बीच सड़क पर चप्पलों से पीटा,VIDEO:लात मारकर स्कूटी गिराई, धक्का लगने पर शुरू हुआ विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment