Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में उत्तराखंड के लोगों का प्रदर्शन:मेयर के समर्थन में सड़कों पर उतरे; पुलिस से धक्का-मुक्की, बैरिकेडिंग गिराई

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में उत्तराखंड के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। हजरतगंज में इकट्ठा हुए लोग लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। जीपीओ पर गांधी प्रतिमा पर अखिलेश यादव-मुर्दाबाद’ नारे लगाते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर बढ़े। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बैरिकेडिंग गिराते हुए बढ़ गए। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पर्वतीय समाज के लोग और पूर्व सैनिक शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने ‘सपा की पहचान, नारी शक्ति का अपमान’ जैसे नारे लगाए। इस बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज में जाम जैसी स्थिति बन गई। 4 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला जानिए- लखनऊ में महिला आरक्षण बिल को लेकर मंगलवार को भाजपा की जनाक्रोश रैली के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा दिए गए बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने मेयर के नाम फेसबुक पर खुली चिट्‌ठी लिखी है। उसमें खुद को मेयर का भाई बताते हुए सुबह उनके द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। मेयर बोलीं- मैं क्यों गाली दूंगी इस मामले में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा- मैं किसी की मां को क्यों गाली दूंगी? कहीं भी यह बता दिया जाए कि मैंने गाली दी है। मैं असभ्यता नहीं दर्शाती हूं। मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की मांग अखिलेश यादव ने की। जब धर्म पर देश बंटा तो यह आरक्षण पाकिस्तान में जाकर मांगिए। मैंने आधी आबादी की बात रखी है। इस बयान पर हुआ विवाद जनाक्रोश रैली में मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा था- आज जनाक्रोश पदयात्रा है। इसमें हम बहनों और महिलाओं का सम्मान जुड़ा है। हजारों वर्षों से भारत में नारियों का सम्मान हुआ है, लेकिन आज विपक्ष ने जिस तरीके से महिलाओं का अपमान किया हैए यह घोर निंदनीय है। हम उस देश में रहते हैं, जिस देश को मां कहा जाता है। हमारे देश में नदियों को भी मां कहा जाता है। मैं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को कहना चाहती हूं कि जिस मां ने आपको पैदा किया है, वह मां आपकी पहले टीचर है। आपने उस मां का अपमान किया है। जब आप पैदा हुए तो आपकी बहन ने आपको अंगुली पड़कर चलना सिखाया। आपने उस बहन का अपमान किया है। जिस बेटी का चेहरा देख कर आपका दुख दर्द खत्म हो जाता है। आपने उसका विरोध किया। प्रदर्शन के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीछे से दौड़ता हुआ आया बदमाश, महिला को सड़क पर पटका, फिर... खौफनाक है वीडियो
    Next Article
    ललितपुर में जमीनी विवाद, 8 लोग घायल:घर में आग लगाने का आरोप, जमकर चले लाठी डंडे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment