Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर कल चलेगा बुलडोजर:अभी 106 अवैध निर्माण बचे, पिछली बार 100 तोड़े गए थे; सुबह से होगी कार्रवाई

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में जिला कचहरी के आसपास वकीलों के अवैध चैंबर पर रविवार सुबह से फिर ध्वस्तीकरण शुरू होगा। नगर निगम की टीम बुलडोजर से यह कार्रवाई करेगी। मौके पर पुलिस के साथ में सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर निगम का ETF बल भी मौजूद रहेगा। जिला प्रशासन और पुलिस टीम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। फायर फाइटर्स की भी मौके पर मौजूदगी रहेगी। नगर निगम जोन 1 के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि सर्वे किए गए अवैध निर्माण में अभी 106 संपत्ति बची हुई हैं। ये अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। यहां पर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले 25 अक्टूबर को हुई कार्रवाई में 100 अवैध निर्माण तोड़े गए थे। पिछली कार्रवाई की 2 तस्वीरें… वकीलों ने किया विरोध बीते 25 अक्टूबर को लखनऊ के जिला कोर्ट में वकीलों के चैंबरों पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाए थे। इसका वकीलों ने विरोध किया। पहले वे सड़क पर बोरी बिछाकर बैठे, फिर नारेबाजी करते हुए खड़े होकर उग्र हो गए थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया। कार्रवाई के बाद वकीलों का गुस्सा बढ़ गया था। इस दौरान ध्वस्तीकरण में लगे एक बुलडोजर को रोककर वकील उसके ऊपर चढ़ गए थे। पहियों के सामने लेट गए थे। कई महिला वकील इस कार्रवाई पर रोने लगी थीं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक कार्रवाई की गई, जिसमें 100 अवैध निर्माण को तोड़ा गया। पहले दो बार में 72 चैंबर टूटे इससे पहले वकील हाईकोर्ट में नगर निगम के खिलाफ अपील लेकर पहुंचे थे, जिसे खारिज कर दिया गया। मई से अगस्त के बीच दो बार में 72 अवैध चैंबर तोड़े जा चुके थे। नगर निगम ने वकीलों को नोटिस दिया था, जिस पर आईं 14 आपत्तियों पर समाधान भी दे दिया गया। यह कार्रवाई 11 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण और कोर्ट में अपील लंबित होने के कारण इसे टाल दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान-यूनियन नगर अध्यक्ष के बेटे की गोली लगने से मौत:बिजनौर में कमरे में बेड के पास मिला शव; पास पड़ी थी लाइसेंसी दोनाली
    Next Article
    दो युवकों ने कार चालक को उलझाकर आईफोन 16 चुराया:गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में घटना, पीड़ित की शिकायत FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment