Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्ट्रेट घेरा:KGMU स्थित दरियावाली मस्जिद का गेट तोड़ने की मांग, बोले- बुलडोजर बंद पड़ गया

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के सदस्यों ने शनिवार को KGMU परिसर में अतिक्रमण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट पर जमा होकर नारेबाजी की। संगठन के सदस्यों ने केजीएमयू के गेट नंबर 24 के सामने बनी दरिया वाली मस्जिद के बगल में अतिक्रमण का आरोप लगाया। केजीएमयू परिसर के अंदर मजारों को अवैध बताकर उस पर बुलडोजर चलाने की मांग की। गले में भगवा गमछा डालकर पहुंचे तमाम कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य द्वार पर बैठ गए। नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा और विरोध किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई। जिलाधिकारी के माध्यम से संबंधित विभागों को ज्ञापन भेजा गया। 2 तस्वीरें देखिए… समरेंद्र बोले-बुलडोजर कार्रवाई हो समरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- केजीएमयू प्रशासन की तरफ से परिसर के अंदर बनी बाजार अवैध घोषित करने के बाद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। परिसर के अंदर मजार है। सभी पर बुलडोजर कार्रवाई हो। केजीएमयू के गेट नंबर 24 के सामने दरिया वाली मस्जिद है। उसी के पास में पार्क बना हुआ है, जिस पर गेट नंबर 2 लिख दिया गया है। उसे मस्जिद का गेट बना दिया गया है। यह पूरी तरह से अतिक्रमण है। पार्क की जगह पर दीवार खड़ी करके उसे मस्जिद के हिस्से में ले लिया गया है। 10 फीट ऊंची दीवार बनाई गई है। विश्व हिंदू परिषद ने आवाजा उठाई केजीएमयू परिसर के अंदर बनी अवैध मजार को लेकर विश्व हिंदू परिषद लगातार आवाज उठा रहा है। मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कई महीने पहले भी हम लोगों ने ज्ञापन दिया था। उसके बाद भी अब तक मजारों को नहीं हटाया गया। हमारी मांग है कि इन सभी मजारों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। अगर प्रशासन किसी प्रकार की लापरवाही करेगा तो हम लोग खुद मजारों को तोड़ने का काम करेंगे। पूरे प्रदेश से हमारे कार्यकर्ता जमा होकर इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। शहर में धर्म के नाम पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकराईद पर घर या स्लाटर हाउस में ही करें कुर्बानी:खुले में अवशेष न फेंकें, मौलाना शहाबुद्दीन ने जारी की अपील, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने की हिदायत दी
    Next Article
    राहुल गांधी का गला दबाने की बात पर विवाद:रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिनेश सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment