Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में विवाहिता को भगा ले गया प्रेमी:दोस्त के साथ मिलकर गर्भवती किया, महिला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; मामला दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में एक विवाहिता ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई है। उसने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने और डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है। इस मामले में मलिहाबाद थाने में मुकदमा दर्ज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जंगल ले जाकर बनाया अश्लील वीडियो पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एक वाटर पार्क में काम करती थी। वहीं, उसकी मुलाकात रहीमाबाद निवासी सुनील से हुई थी। पीड़िता पहले से ही शादीशुदा है। आरोप है कि वाटर पार्क में काम करने के दौरान सुनील से नजदीकियां बढ़ गई थीं। युवक ने प्रेमसंबंध का दबाव बनाकर उसे एक दिन सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करता रहा। दबाव बनाकर पिछले साल मई में घर से भागा ले गया था। जेवर और 40 हजार रुपए भी हड़पे महिला का आरोप है कि सुनील ने उसे भगाकर अपने साथी मुस्ताक प्रधान के घर ले गया, जहां उससे घर से लेकर आए जेवर और 40 हजार रुपए रखवा दिए। कहा कि सामान सुरक्षित रहेगा। बाद में दोनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई और इस समय पांच महीने की प्रेग्नेंट है। पैसे मांगने पर मारपीट, जातिसूचक गालियां पीड़िता के अनुसार, जब उसने अपने जेवर और रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर पीड़ित ने सीएम को पत्र भेजा था। उसके बाद मुकदमा दर्ज है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सस्ता हुआ राष्ट्र प्रेरणा स्थल का म्यूजियम:LDA ने घटाया प्रवेश शुल्क, पार्किंग दरें और समय में भी बदलाव
    Next Article
    UPSC स्टूडेंट से 25 करोड़ का बैंक फ्राड, FIR:वाराणसी के ICICI बैंक में खोला करंट अकाउंट, कंपनी रजिस्टर कराने के लिए लिया निगेटिव लियन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment