Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSC स्टूडेंट से 25 करोड़ का बैंक फ्राड, FIR:वाराणसी के ICICI बैंक में खोला करंट अकाउंट, कंपनी रजिस्टर कराने के लिए लिया निगेटिव लियन

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी के रहने वाले छात्र अनुराग मिश्रा लखनऊ में रहकर UPSC की तैयारी कर रहे हैं। साइबर जालसाजों ने इनके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर इनके वाराणसी के ICICI बैंक अकाउंट में करंट अकाउंट खोलकर 25 करोड़ का निगेटिव लियन (रिटर्न) (एक तरह का लोन) ले लिया। इस बात की जानकारी अनुराग को तब हुई जब दिल्ली में लाइब्रेरी का ऑनलाइन पेमेंट करने लगे तो व नहीं हुआ और खाते में 25,59,15,000 का निगेटिव लियन दिखाने लगा। इसपर उन्होंने परिजनों से संपर्क किया और इसकी जांच करवाई। लखनऊ की इसीसी बैंक शाखा से धोखाधड़ी के बारे में पता चला। जिसपर परिजनों ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। लाइब्रेरी पेमेंट के समय हुई जानकारी पीड़ित अनुराग मिश्रा ने बताया - 17 जनवरी 2026 को करोल बाग, नई दिल्ली स्थित लाइब्रेरी पर गूगल पे के माध्यम से पेमेंट कर रहा था। 3500 का पेमेंट बार-बार फेल हो रहा था। ऐसे में ने बैंकिंग के जरिए अकाउंट चेक किया तो उसमें २५ करोड़ 56 लाख 15 हजार का निगेटिव लियन दिखाई देना लगा। इसपर मैंने आईसीआईसी के कस्टमर केयर को सारी बात बताई। जिसपर उन्होंने मुझे बैंक की निकटतम शाखा जाने को कहा गया। इसके बाद 19 जनवरी को मै हजरतगंज स्थिति ICICI बैंक की शाखा पर गया। यहां से मुझे जीएसटी ऑफिस भेजा गया। जीएसटी कर्मियों ने दी फ्राड की जानकारी अनुराग ने बताया - जीएसटी के अधिकारियों से मिला तो उन्होंने बताया - किसी व्यक्ति ने धोखधड़ी करके मेरे पैन कार्ड का इस्तेमाल किया और वाराणसी की आईसीआईसी शाखा में एक करंट अकाउंट खोल है। यह अकाउंट उत्तरा इंटरप्राइजेज नामक कंपनी को पंजीकृत करने के लिए किया गया था। यह कंपनी सारनाथ रोड बी 54/4 अशोक विहार कालोनी के पते पर पंजीकृत है। राज्य जीएसटी विभाग में एक शिकायत के बाद निगेटिव लियन लगाया गया था। इस बात की जानकारी होने के बाद पिता कमलेश कुमार ने साइबर पुलिस वाराणसी से संपर्क किया है। साइबर क्राइम थाने में दर्ज हुआ मुकदमा अनुराग के पिता कमलेश कुमार ने साइबर थाने में तहरीर देते हुए बताया - मेरे बेटे ने कभी कोई कंपनी नहीं खोली और न हो उसने करंट अकाउंट के लिए कोई एप्लिकेशन दी थी। उसके खाते का इस्तेमाल करके बड़ा फ्राड किया जा रहा है। ऐसे में बैंक की भी भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। फिलहाल कमलेश कुमार की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अब जानिए निगेटिव रिटर्न (लियन) क्या है? और इससे किस तरह बचा जा सकता है?.. सबसे पहले समझें निगेटिव रिटर्न क्या होता है? जब आपको अपने निवेश पर महंगाई दर की तुलना में कम रिटर्न मिलता है तो इसे ही निगेटिव रिटर्न कहा जाता है। मान लीजिए आपने किसी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराई है, जिस पर आपको 5% का सालाना रिटर्न मिल रहा है, लेकिन रिटेल महंगाई दर 8% के करीब है। यानी महंगाई दर की तुलना में आपको अपने निवेश पर 3% कम रिटर्न मिल रहा है। निगेटिव रिटर्न से कम होती है पैसे की वैल्यू मान लीजिए आपने कहीं 100 रुपए निवेश किए हैं जहां से आपको 5% रिटर्न मिलना है। ऐसे में अगर महंगाई दर 8% है तो आपके पैसे की वैल्यू सालाना तौर पर 3% घट जाएगी। यानी आपके 100 रुपए की वैल्यू 97 रुपए की रह जाएगी। अभी महंगाई दर 8% के करीब है। यानी जो वस्तु अभी 100 रुपए की है 1 साल बाद वो 108 रुपए की हो जाएगी। अगर आपको निवेश पर 5% रिटर्न मिलता है तो आपके 100 रुपए 1 साल बाद 105 रुपए ही हो पाएंगे। यानी आप 3 रुपए के नुकसान में रहेंगे। रूल ऑफ 70 आपको निगेटिव रिटर्न से बचने में करेगा मदद इस नियम के अनुसार 70 को मौजूदा महंगाई दर से भाग देकर ये पता कर सकते हैं कि आपके निवेश का मूल्य कितनी तेजी से घटकर आधा रह जाएगा। उदाहरण के लिए जैसे अभी महंगाई दर 8% है तो आपके पैसे का मूल्य करीब 8 साल 10 महीने में घटकर आधा रह जाएगा। यानी अगर आप अपने 100 रुपए की वैल्यू 100 रुपए बनाए रखना चाहते हैं तो आपको कहीं ऐसी जगह निवेश करना होगा जहां से आपको सालाना 8% रिटर्न मिले। निगेटिव रिटर्न से बचने के लिए कहां करें निवेश? बैंक और पोस्ट ऑफिस में कोई ऐसी स्कीम नहीं है जो आपको 8% का रिटर्न दे सके। ऐसे में अगर आप थोड़ा रिस्क ले सकते हैं तो म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम्स या स्टॉक मार्केट में सीधे निवेश कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में विवाहिता को भगा ले गया प्रेमी:दोस्त के साथ मिलकर गर्भवती किया, महिला ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; मामला दर्ज
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर गाजियाबाद में रूट डायवर्जन लागू:एडिशनल CP बोले- दूधेश्ववर मंदिर की तरफ सभी गाड़ियां प्रतिबंधित रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment