Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में VIP इमरजेंसी कोटे से टिकटों की दलाली:फर्जी आधार के साथ सफर कर रहा आरोपी गिरफ्तार, RPF की बड़ी कार्रवाई

    22 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में रेलवे के वीआईपी इमरजेंसी कोटे में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। आरपीएफ ने वीआईपी कोटे का दुरुपयोग कर टिकटों की दलाली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (20104) में छापेमारी के दौरान एक फर्जी यात्री को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह वीआईपी इमरजेंसी कोटे से कन्फर्म टिकट लेकर उन्हें मोटी रकम पर बेचता था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फर्जी आधार कार्ड के सहारे कर रहा था सफर आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ट्रेन के एस-2 कोच में एक यात्री फर्जी दस्तावेज के आधार पर यात्रा कर रहा है। जांच के दौरान सीट नंबर 27 पर बैठे सिद्धार्थनगर निवासी सुनील से पूछताछ की गई। उसके पास से जाली आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर वह यात्रा कर रहा था। 5 हजार रुपये में खरीदा था वीआईपी कोटे का टिकट पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने मुंबई निवासी टिकट दलाल प्रमोद रूदल तिवारी से 5,000 रुपये देकर टिकट खरीदा था। आरोपी दलाल ने पहले सामान्य वेटिंग टिकट बुक कराया और बाद में रेलवे के वीआईपी इमरजेंसी कोटे का इस्तेमाल कर टिकट कन्फर्म करा दिया। इसके बाद टिकट पर दर्ज नाम के अनुसार फर्जी आधार कार्ड तैयार कर यात्री को सौंप दिया गया। जाली दस्तावेज और मोबाइल चैट जब्त कार्रवाई के दौरान आरपीएफ ने फर्जी आधार कार्ड, कन्फर्म टिकट और मोबाइल चैट समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी मामले में आरपीएफ पोस्ट ऐशबाग में रेल अधिनियम की धारा 142 और 143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टिकट दलाल प्रमोद रूदल तिवारी को वांछित घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर रणजीत यादव, प्रशांत सिंह यादव और आरपीएफ की रेड टीम की अहम भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का दो तमंचों के साथ VIDEO:शाहजहांपुर में तमंचा उठाकर माथे पर लगाता दिखा,, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
    Next Article
    झांसी में डकैती में फरार तीसरा सिपाही गिरफ्तार:वारदात के समय वर्दी पहनकर पहुंचा था, 24.50 लाख रुपए बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment