Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक का दो तमंचों के साथ VIDEO:शाहजहांपुर में तमंचा उठाकर माथे पर लगाता दिखा,, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

    16 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक युवक का दो तमंचों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 26 सेकंड के इस वीडियो में युवक दो तमंचे दिखाते हुए नजर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वीडियो कथित तौर पर बंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दैनिक भास्कर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में युवक एक कमरे के अंदर चारपाई पर रखे दो तमंचों के साथ दिख रहा है। वह एक तमंचा उठाकर अपने माथे पर लगाता हुआ कुछ बोलता नजर आ रहा है, हालांकि वीडियो में आवाज बंद होने के कारण उसकी बात सुनाई नहीं दे रही है। युवक तमंचों के साथ अलग-अलग हरकतें भी करता दिख रहा है। शाहजहांपुर में पिछले कुछ समय से हथियारों के साथ रील बनाकर वीडियो वायरल करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई करती रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग ऐसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार रात को यह नया वीडियो वायरल हुआ। बंडा थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    17 जुलाई से दौड़ेगी संत रविदास एक्सप्रेस:वाराणसी-लखनऊ-छेहर्टा एक्सप्रेस ट्रेन का पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
    Next Article
    लखनऊ में VIP इमरजेंसी कोटे से टिकटों की दलाली:फर्जी आधार के साथ सफर कर रहा आरोपी गिरफ्तार, RPF की बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment