Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ ने इंदौर को हराया, पूल A में किया टॉप:उत्तराखंड की 96 रन से जीत; गोरखपुर में लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 11वीं ऑल इंडिया ट्वेन्टी ट्वेन्टी प्राइज मनी लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है। आज हुए मुकाबलों में लखनऊ ने इंदौर को 19 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और पूल A में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड ने पूर्वोत्तर रेलवे को 96 रन से हराया। यह टूर्नामेंट लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित, मंडल क्रिकेट संघ से सम्बद्ध और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त है। अब जानिए आज के दिन का खेल… पहले मैच में लखनऊ ने इंदौर को 19 रन से हराया पूल A के पहले मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 151 रन बनाए। टीम की ओर से कार्तिकेय सिंह ने 49 रन की अहम पारी खेली, जबकि सत्यम ने 35 रन बनाए। इंदौर की ओर से अमर चौधरी ने तीन विकेट लेकर टीम को शुरुआती सफलता दिलाई, जबकि शैलेंद्र, कुलदीप और अतुल ने दो-दो विकेट लिए। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंदौर की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन ही बना सकी और मैच 19 रन से हार गई। इंदौर की ओर से आदित यादव ने 52 रन बनाए, जबकि हर्ष त्यागी ने 24 और कुलदीप ने 23 रन जोड़े। लखनऊ की ओर से हसन अख्तर, रोहित, आदित्य और सत्यम पांडेय ने एक-एक विकेट लेकर जीत में योगदान दिया। कार्तिकेय सिंह बने मैन ऑफ द मैच शानदार बल्लेबाजी के लिए कार्तिकेय सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें डॉ. बीसी हरबोला ने पुरस्कार प्रदान किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों से अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया और खेल का उत्साह बढ़ाया। दूसरे मैच में उत्तराखंड ने पूर्वोत्तर रेलवे को 96 रन से हराया इसी ग्रुप के दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अभ्युदय ने 18 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली, जबकि सचिन ने 47 और अखिल ने 39 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से रजत, उपेंद्र और शिवम ने दो-दो विकेट लिए। 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम 15.5 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंकित यादव ने 34 रन बनाए, जबकि उपेंद्र यादव ने 17 और कृतज्ञ सिंह ने 15 रन जोड़े। अभय छेत्री और आकाश ने की शानदार गेंदबाजी उत्तराखंड की ओर से अभय छेत्री और आकाश ने चार-चार विकेट झटके, जबकि नवीन ने दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अभय छेत्री को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्हें डॉ. अजीज अहमद ने पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बलराम सिंह सहित कई अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों की अच्छी उपस्थिति रही और पूरे दिन खेल का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कल खेले जाएंगे यह दो मुकाबले आयोजकों के अनुसार मंगलवार को इंडियन एयर फोर्स और राजस्थान के बीच सुबह 9 बजे से तथा दिल्ली और हरियाणा के बीच दोपहर 12 बजे से रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर मुकाबले खेले जाएंगे। पूल बी के मैचों का उद्घाटन सदर सांसद रवि किशन द्वारा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ अग्निकांड: भीम आर्मी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला:राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने वीडियो कॉल पर संवेदना व्यक्त की, मदद का आश्वासन
    Next Article
    बहराइच में गिद्ध, महाराजगंज में गरुड़ का बसेरा:पूर्वांचल क्षेत्र में 269 पक्षी प्रजातियां संरक्षित; शोध में सामने आए तथ्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment