Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ अग्निकांड: भीम आर्मी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला:राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने वीडियो कॉल पर संवेदना व्यक्त की, मदद का आश्वासन

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के किदवई नगर में शॉर्ट सर्किट के कारण हुए अग्निकांड में पांच बच्चों और एक महिला की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद भीम आर्मी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। भीम आर्मी मेरठ मंडल की टीम ने तत्काल पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिवार से बात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव अजय गुर्जर, मेरठ मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सूद, पश्चिमी प्रभारी छात्र सभा शान मोहम्मद, पूर्व जिला संरक्षक जयप्रकाश खनोदा, विनीत गौतम, अखिलेश गुर्जर, रवि बक्सर और गौतम आजाद सहित कई सदस्य मौजूद रहे। यह घटना मेरठ के किदवई नगर में सुराही वाली मस्जिद के पास रहने वाले इकबाल अंसारी के घर में हुई। इकबाल अंसारी कपड़ों में कढ़ाई का काम करते हैं। घटना के दिन सोमवार को परिवार के पुरुष सदस्य नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे, जबकि महिलाएं और बच्चे घर पर मौजूद थे। पहली मंजिल पर इकबाल की पत्नी अमीर बानो, फारूख की पत्नी नाजिश, अरशद की पत्नी नाजमा और दो बच्चे थे। दूसरी मंजिल पर इकबाल के बेटे आसिम की पत्नी रुखसार, आसिम के बच्चे अकदश, छह साल की जुड़वां बेटियां अनालिया और इनायत, साथ ही फारूख का बेटा हम्माद और बेटी महविश मौजूद थे। रात करीब 8:30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। घर के पास कपड़ों का गोदाम होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। इससे पूरा परिवार आग की चपेट में आ गया, जिसके परिणामस्वरूप पांच बच्चों और एक महिला की मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सख्त:महापौर ने ई-पॉस अनिवार्य किया, 100 परसेंट कलेक्शन का लक्ष्य
    Next Article
    लखनऊ ने इंदौर को हराया, पूल A में किया टॉप:उत्तराखंड की 96 रन से जीत; गोरखपुर में लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment