Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम के टैक्स इंस्पेक्टर लापता:गुडंबा थाने में लिखित शिकायत, अधिकारी बोले- काम के दबाव का आरोप गलत

    15 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में नगर निगम हाउस टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य पूरा करने के लिए टैक्स इंस्पेक्टरों पर लगातार दबाव बना हुआ है। इस बीच नगर निगम जोन-6 में तैनात एक टैक्स इंस्पेक्टर संदिग्ध हालात में ड्यूटी के दौरान लापता हो गए। उनका नाम आशीष कुशवाहा है। बीते 60 घंटे से उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। उनकी तलाश के लिए घरवालों ने भी जोन कार्यालय से संपर्क किया, लेकिन जानकारी न मिल पाने पर गुडंबा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी है। टैक्स इंस्पेक्टर बीते आठ महीने से जोन-6 यानी नगर निगम के ठाकुरगंज स्थित जोनल कार्यालय में तैनात हैं। अंतिम बार जोनल अफसर से उसकी बातचीत 10 फरवरी को हुई थी। काम के दबाव का आरोप गलत परिवारवालों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी है। वहीं, जोनल अफसर अमरजीत यादव का कहना है कि अपने टैक्स इंस्पेक्टर को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। उनके परिवारवालों से लगातार विभाग संपर्क में है। हाउस टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य के दबाव का आरोप गलत है। टैक्स इंस्पेक्टर अपना काम सुचारु रूप से कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएमआईसी: ई-एलएमएस सिस्टम को मिलेगा नया रूप:3 साल के लिए नियुक्त होगा कंसल्टेंट, 3 करोड़ होंगे खर्च; 3 मार्च तक करें आवेदन
    Next Article
    पांच लोगों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO:प्रयागराज में गला दबाकर मारने की कोशिश की, मामूली बात पर बिगड़ी बात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment