Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम में संपूर्ण समाधान दिवस:सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़क, गली मरम्मत, सीवर, ड्रेनेज, स्ट्रीट की करें शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में शुक्रवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मेयर सुषमा खर्कवाल करेंगी। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। सभी तरह की शिकायत कर सकेंगे लोग इस समाधान दिवस में मुख्य रूप से गृहकर, जलकर, कर निर्धारण, सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़क और गली मरम्मत, सीवर व ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, जल आपूर्ति सहित अन्य नगर निगम से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जाएगी। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गृहकर और जलकर से संबंधित आपत्तियों पर जोनवार सुनवाई की जाएगी और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर मौके पर ही समाधान प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी जोनों के जोनल अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। मेयर बोली करें शिकायत मेयर सुषमा खर्कवाल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस नगर निगम और नागरिकों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है। आमजन अपनी समस्याओं से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर इस मंच का अधिकतम लाभ उठाएं। नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी शिकायतों के समाधान हेतु 06 मार्च 2026, शुक्रवार को समय से उपस्थित होकर इस जनहितकारी पहल में सहभागिता करें और स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित लखनऊ के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का आरोप:छत पर तमंचा लहराते युवक का वीडियो सामने आया, हिरासत में 6 लोग
    Next Article
    BRD में MBBS छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च:मौन रह कर आकाश को किया याद, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment