Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ- निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत:परिजनों का आरोप- शव देने से पहले मांगे एक लाख, जमकर हंगामा

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कल्ली पश्चिम स्थित जगतखेड़ा में संचालित निजी हॉस्पिटल में बुधवार को 17 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत के बाद अस्पताल ने एक लाख रुपये जमा करने के बाद ही शव देने की बात कही। जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से जानकारी ली। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई तब जाकर मामला शांत हुआ। ये था पूरा मामला अमेठी के जगदीशपुर निवासी 17 वर्षीय अंकित सरोज दो जुलाई को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। बहन रेनू के मुताबिक पहले उसका इलाज अमेठी में चला। फिर पांच जुलाई को उसे जगतखेड़ा स्थित अयांश स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को डॉक्टरों ने गले का ऑपरेशन करने की बात कही। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान दो दिनों में ढाई लाख रुपये से अधिक जमा कराए गए। बुधवार दोपहर अस्पताल ने एक लाख रुपये और जमा करने को कहा। इसी दौरान अंकित की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि भुगतान के बिना शव नहीं देने की बात कही गई। जिसके विरोध में उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया। बातचीत के बाद मामला हुआ शांत अस्पताल संचालक आरके वर्मा ने बताया कि इलाज के दौरान मरीज को कार्डियक अरेस्ट आया था। चिकित्सकीय स्तर पर कोई लापरवाही नहीं बरती गई। कल्ली चौकी प्रभारी अभियुदय ने बताया कि मामला बिल को लेकर असंतोष का था। पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद विवाद शांत हो गया। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चंदा चोरी- फर्जी रसीद बुक मिली:तीनों आरोपियों को लेकर लवकुश मिश्रा के घर गई पुलिस, परिवार वालों से भी पूछताछ की
    Next Article
    घरेलू विवाद में पति ने पत्नी का सिर फोड़ा:फिरोजाबाद जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती, भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment