Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ पहुंचे कानपुर किडनी केस के मरीज और डोनर:पुलिस की सुरक्षा में एम्बुलेंस से लाया गया, लोहिया संस्थान में किया गया भर्ती

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट मामले के गुर्दा देने वाला युवक (डोनर) और महिला मरीज (रिसीवर) को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। पुलिस की निगरानी में दोनों को अलग-अलग एम्बुलेंस से कानपुर के हैलेट अस्पताल से गुरुवार दोपहर करीब सवा एक बजे लोहिया संस्थान लाया गया। संस्थान के नेफ्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञों की टीम दोनों का उपचार शुरू कर दिया है। दोनों की हालत में सुधार है। कानपुर पुलिस दोनों की निगरानी में लगी हुई है। राउंड द क्लॉक हो रही निगरानी लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ.भुवन चंद्र तिवारी का कहना है कि गुर्दा देने वाला युवक (डोनर) और महिला मरीज (रिसीवर) का उपचार लोहिया संस्थान के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.अभिलाष चन्द्रा के निर्देशन में डॉक्टरों की टीम कर रही है। दोनों के गुर्दा समेत दूसरी जांचें करायी गईं हैं। मरीजों को विशेष निगरानी में रखा गया है। डॉ. भुवन तिवारी ने बताया कि दोनों की तबीयत में सुधार है। डोनर की मौजूदा स्थिति देखते हुए दो से तीन दिन में छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं, गुर्दा प्राप्तकर्ता महिला को गुर्दा प्रत्यारोपण प्रोटोकॉल के तहत छुट्टी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी से मिलने सीएम आवास पहुंचे गौतम अडाणी:अयोध्या में परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए, 30 मिनट मंदिर में रहे
    Next Article
    अयोध्या में बुर्के वाली महिला ने पिस्टल तानकर ज्वेलरी लूटी:पानी की बोतल, हार और चेन समेटकर बोली- पीछा किया तो गोली मार दूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment