Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से हेरोइन तस्कर गिरफ्तार:क्रेटा कार में 12 करोड़ की हेरोइन लेकर पहुंचा, एएनटीएफ ने इमामबाड़ा के पास से दबोचा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एएनटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.549 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर के पास से हुंडई क्रेटा कार, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। इमामबाड़ा के पास एएनटीएफ की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक एएनटीएफ थाना बाराबंकी की टीम को अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में आगा बाकर इमामबाड़ा के सामने बने मैदान के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मो. इमरान पुत्र मो. सुल्तान निवासी ग्राम टिकरा मुर्तजा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। वह वर्तमान में लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के न्यू हैदरगंज इलाके में रह रहा था। 12 करोड़ की हेरोइन समेत कार और मोबाइल बरामद तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.549 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के अनुसार इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक हुंडई क्रेटा कार, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 6,080 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस को उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी मिले हैं। महंगी कारों से करता था तस्करी सूत्रों के अनुसार आरोपी महंगी कारों का इस्तेमाल कर मादक पदार्थों की तस्करी करता था, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। इसी रणनीति के तहत वह क्रेटा कार से हेरोइन लेकर विभिन्न स्थानों पर पहुंचता था और छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सप्लाई करता था। कैम्पबेल रोड से मिलती थी हेरोइन पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे यह मादक पदार्थ एक व्यक्ति द्वारा कैम्पबेल रोड इलाके में कम दाम में दिया जाता था। वह इसे खरीदकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अलग-अलग जगहों पर फुटकर में बेचता था और अधिक मुनाफा कमाता था। आरोपी ने बताया कि वह उसी माल की डिलीवरी देने चौक क्षेत्र आया था, तभी एएनटीएफ टीम ने उसे पकड़ लिया। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज इस मामले में थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ में के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। एएनटीएफ अब इस मामले में तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि हेरोइन की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसमें किन लोगों की भूमिका है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में पुलिस मुठभेड़, गो-तस्कर गिरफ्तार:आरोपी के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और बैल बरामद
    Next Article
    वर्ल्ड कप फाइनल के दिन LSG के लिए दौड़े फैंस:बोले- बेस्ट ऑफ लक इंडिया, लखनऊ टीम की नई जर्सी लाँच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment